आईटीएम ग्वालियर के छात्र-छात्राओं ने गोद लिए ग्राम सरनागत में अभियान चला कर नशामुक्ति एवं स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक


- स्वयंसेवकों ने निकाली नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो जागरूकता रैली

- प्राथमिक शाला में गतिविधियों का आयोजन कर बच्चों को शिक्षा, अनुशासन, स्वच्छता एवं स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक

ग्वालियर ।  इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलाॅजी एंड मैनेजमेंट ग्वालियर (आईटीएम ग्वालियर) के राष्ट्रीय सेवा योजना, उन्नत भारत अभियान एवं रेड रिबन क्लब के संयुक्त तत्वावधान में गोद लिए डबरा ब्लाॅक के ग्राम सरनागत में सामुदायिक जागरूकता एवं सेवा गतिविधियों का आयोजन किया गया। आईटीएम रासेयो कार्यक्रम अधिकारी नरेंद्र कुमार वर्मा के मार्गदर्शन में और विभिन्न गतिविधियों के क्रियान्वयन की जिम्मेदारी असिस्टेंट प्रोफेसर बृजेंद्र रजक, एनएसएस टीम मेंबर द्वारा निभाई गई। इस अवसर पर असिस्टेंट प्रोफेसर आरके राजोरिया, गगन मुदगल, ग्राम इंचार्ज मनोज शर्मा सहित प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर, एनएसएस स्वयंसेवक छात्र-छात्राएं और ग्रामवासियों ने सक्रिय सहभागिता की। 
स्वयंसेवकों ने निकाली नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो जागरूकता रैली
आईटीएम ग्वालियर के रासेयो, यूबीए एवं रेड रिबन क्लब संयुक्त तत्वावधान में गोद लिए डबरा ब्लाॅक के ग्राम सरनागत में नशामुक्ति और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए अभियान चलाया गया। जिसके तहत ‘नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो‘ थीम पर नशामुक्ति जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। जहां छात्र-छात्राओं स्वयंसेवकों ने पूरे ग्राम सरनागत में भ्रमण कर ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया और ग्रामीणों से संवाद कर नशे से दूर रहने एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। 
इस अवसर पर रेड रिबन क्लब के स्वयंसेवकों द्वारा ग्रामीणों के बीच स्वास्थ्य जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया। स्वयंसेवकों ने ग्रामीणों से संवाद करते हुए स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने, व्यक्तिगत स्वच्छता एवं स्वस्थ जीवनशैली के महत्व के बारे में जागरूक किया।
प्राथमिक शाला में गतिविधियों का आयोजन कर बच्चों को शिक्षा, अनुशासन, स्वच्छता एवं स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक
आईटीएम ग्वालियर के रासेयो, यूबीए एवं रेड रिबन क्लब संयुक्त तत्वावधान में गोद लिए ग्राम सरनागत में संचालित शासकीय प्राथमिक शाला में भी विशेष गतिविधियों का आयोजन किया गया। जहां छात्र-छात्राओं एवं स्वयंसेवकों ने स्कूली बच्चों के साथ खेलकद प्रतियोगिताएं, संवाद एवं शैक्षणिक गतिविधियों में सहभागिता की। बच्चों को शिक्षा, अनुशासन, स्वच्छता एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। बच्चों की उत्साहपूर्ण सहभागिता ने कार्यक्रम को विशेष रू से प्रभावी एवं आनंददायक बनाया। 
वहीं विद्यार्थियों एवं स्वयंसेवकों ने ग्रामीण समुदाय के साथ प्रत्यक्ष संवाद एवं सहभागिता के माध्यम से नशामुक्ति, स्वास्थ्य जागरूकता, शिक्षा एवं सामाजिक उत्तरदायित्व का संदेश दिया

posted by Admin
6

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->