लायंस क्लब ग्वालियर सिटी का चाटर्ड डे एवं मिसेस ग्वालियर सिटी का रंगारंग कार्यक्रम आयोजित
लायंस क्लब ग्वालियर सिटी चाटर्ड डे एवं मिसेस ग्वालियर सिटी का रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन ग्रांड केसल, मैला ग्राउंड में सम्पन हुआ। जिसमें संस्था के 30 चार्टेड सदस्यों का सम्मान किया गया साथ ही मिसेस ग्वालियर सिटी के फाइनल में 24 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया जिसमें 40 वर्ष से कम की केटेगरी में श्रीमती रितिका नत्थानी प्रथम, श्रीमती शिवानी अग्रवाल द्वितीय और श्रीमती हिमांशी राव चौहान तृतीय रही।
40 वर्ष से अधिक की केटेगिरी में श्रीमती मनिंदर कौर प्रथम श्रीमती डॉ प्रीती भदौरिया द्वितीय एवं श्रीमती निरुपमा मालपानी तृतीय स्थान पर रही। विजेताओं, उपविजेताओं एवं अन्य प्रतिभागियों को आकर्षक परुस्कार दिए गए। कार्यक्रम में जज की भूमिका में जयपुर से श्रीमती अल्का अग्रवाल, रायपुर से श्रीमती गरिमा द्विवेदी एवं इंदौर से श्रीमती उन्नति सिंह थी। कार्यक्रम की अध्यक्षता लायन धीरज भटनागर ने की।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मल्टीपल काउंसलिंग चेयरमैन लायन प्रवीण वशिष्ठ, निवर्तमान प्रांतपाल लायन सुधीर बाजपेई, पूर्व प्रांतपाल लायन विकास गंगवाल, संस्थापक अध्यक्ष, पूर्व प्रांतपाल लायन नितिन मांगलिक, प्रांतपाल द्वितीय लायन सी एस तोमर, चीफ एरिया लीडर लायन अजय सप्रा, रीजन चेयरमैन लायन सलिल गुप्ता, पी.आर.ओ. एवं ज़ोन चेयरमैन लायन हेमेंद्र तिवारी, मेंरट लायन शिवशंकर अग्रवाल, निवर्तमान अध्यक्ष लायन सुशील कटारे, सचिव लायन किशोर सिंह चौहान, कोषाध्यक्ष लायन शमशाद बेग, उपाध्यक्ष लायन ब्रजेश सिंघल, संस्था के पूर्व अध्यक्षगण, अन्य क्लब से पदाधिकारी उपस्थित हुए।
कार्यक्रम को सफल बनाने में लायन सुमित सक्सेना, लायन राहुल धाकड़, लायन आनंद शर्मा, लायन अनुपम सिंघल, लायन भूपेंद्र शर्मा, लायन नीलेश बिंदल, लायन रवि प्रताप अग्रवाल, लायन रश्मि बंसल की अहम भूमिका रही। कार्यक्रम के कार्यक्रम संयोजक लायन दिलीप नत्थानी थे।