निगम अध्यक्ष तोमर ने भगवान गणेश जी की आरती
ग्वालियर। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी निगम मुख्यालय में श्री गणेश चतुर्थी महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।निगम मुख्यालय में आयोजित श्री गणेश महोत्सव की आरती नगर निगम परिषद अध्यक्ष मनोज तोमर द्वारा की गई। नगर निगम के जन कल्याण से नीरज श्रीवास्तव, भंडार शाखा से अरविंद शर्मा, श्रीमती उमा चौरसिया, श्रीमती नीरजा रजक एवं बड़ी संख्या में अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। श्री गणेश जी की आरती एवं पूजा अर्चना विधि विधान से पंडित धीरज शर्मा द्वारा कराई गई।