जेसी वीक के अंतिम दिवस जेसिरेट डे का ग्रेट सेलिब्रेशन किया
ग्वालियर| जेसीआई ग्वालियर द्वारा 9 से 15 सितम्बर तक मनाए जाने वाले जेसी वीक के अंतर्गत अंतिम दिवस मंगलवार जेसिरेट डे का ग्रेट सेलिब्रेशन किया गया l कार्यक्रम के शुरुआत में सभी सदस्यों को पूर्व चेयरपर्संस के सम्मान में उनके फ़ोटोज़ लगाकर डिज़ाइन की गई हाउजी खिलाई गई एवं जेसीआई ग्वालियर द्वारा आयोजित वॉइस ऑफ ग्वालियर के विजेताओं द्वारा गीतों की प्रस्तुति दी गई l इसके बाद जेसी वीक के कार्यक्रम संयोजकों को सम्मानित किया गया तत्पश्चात संस्था की चेयरपर्सन लेडी जेसी शिवानी अग्रवाल द्वारा सभी पूर्व चेयरपर्संस का सम्मान फोटो बुके एवं उपहार देकर किया गया l इसके बाद सभी पूर्व चेयरपर्संस द्वारा सेलिब्रेशन केक काटा गया l
इस शानदार कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व National Parliamentarian JAC , JCI INDIA एवं पूर्व अध्यक्ष जेसी साकेत गुप्ता थे l जेसी वीक समन्वयक पूर्व अध्यक्ष जेसी रीतेश अग्रवाल , जेसी वीक चेयरमैन जेसी विपुल रजवाड़े , जेसी वीक को–चेयरमैन जेसी अर्पित गगरानी एवं जेसी मुकुल खंडेलवाल , जेसी हिमाँशु छापरिया , प्रभारी उपाध्यक्ष जेसी सुमित सिंघल एवं जेसी योगेश गुप्ता थे । इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष जेसी कपिल अग्रवाल , पूर्व अध्यक्ष जेसी संदीप अग्रवाल , जेसी वरुण अग्रवाल , जेसी रिंकेश अग्रवाल , जेसी नीलेश बिंदल , जेसी रीतेश अग्रवाल , जेसी दीपांश गुप्ता , जेसी आनंद शर्मा , जेसी अभिनव सिंघल , पूर्व लेडी जेसी चेयरपर्सन लेडी रुपाली मांगलिक , लेडी जेसी पारुल मेहरा , लेडी जेसी निशा अग्रवाल , लेडी जेसी रुचि अग्रवाल , लेडी जेसी नीतू अग्रवाल , लेडी जेसी सुजाता अग्रवाल , लेडी जेसी अलका ग्रोवर , लेडी जेसी हनी अनेजा , लेडी जेसी राधिका विजयवर्गीय , लेडी जेसी वीणा अग्रवाल , मानसेवी सचिव जेसी विजय अग्रवाल , लेडी जेसी चेयरपर्सन शिवानी अग्रवाल आदि संस्था सदस्य उपस्थित थे । कार्यक्रम के अंत में लेडी जेसी विंग की सचिव लेडी जेसी मन्नत कामरा द्वारा सभी का आभार प्रकट किया गया l