लंपी वायरस को ध्यान में रखकर निराश्रित गौवंश का किया गया टीकाकरण
ग्वालियर। जिले में लंपी वायरस को ध्यान में रखकर प्रभावी कदम उठाए गए हैं। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने पशु चिकित्सा अधिकारियों एवं एवीएफओ को अभियान बतौर गौवंश का टीकाकरण जारी रखने के निर्देश दिए हैं। साथ ही लंपी वायरस के लक्षण वाली गायों एवं अन्य गौवंश के उपचार की पुख्ता व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। इस कड़ी में गुरुवार को एमएच चौराहा मुरार एवं माँ पर्वती गौशाला नगर परिषद भितरवार में निराश्रित गौवंश के टीकाकरण के लिये विशेष मुहिम चलाई गई। उप संचालक पशु चिकित्सा डॉ. डी के गुप्ता ने बताया कि एमएच चौराहा मुरार एवं माँ पर्वती गौशाला नगर परिषद भितरवार में निराश्रित गौवंश का टीकाकरण किया गया। साथ ही लंपी वायरस के लक्षण वाली गायों का उपचार किया गया। जिले में अन्य स्थानों पर टीकाकरण के साथ-साथ उपचार की व्यवस्था की गई है।