दिन में मांगते हैं भीख, रात में झूमते हैं नशे में


मंदिर के नजदीक नशेडी व आवारा  लोगों की शर्मनाक हरकतें

ग्वालियरशहर के मंदिर के इर्दगिर्द आवारा किस्म के लोगों की शरणस्थली बने हुए हैं। इन मंदिरों में हर आयु के लोग रात में बाहर घूमते देखे जा सकते हैं। इनमें कुछ बच्चे और महिलाएं तो ऐसे हैं जो वहां दिन भर यहां आने जाने वालों से भीख मांगते हैं और इसके बाद मंदिरों के आसपास ही चैन की नींद सो जाते हैं। कई बार रात में यहां से गुजरते समय अजब नजारे दिख जाते हैं। कोई नशे में धुत तो कोई नशे में झगड़ता दिख जाता है। आलम ये है कि यह स्थान अब धीरे-धीरे अपराध व अपराधियों की शरण स्थली बनते जे रहे हैं। शहर के दो प्रमुख मंदिर ऐसे हैं जहां से होकर अक्सर यातायात गुजरता है। इनमें एक अचलेश्वर तो दूसरा मंशापूर्ण मंदिर। इन दोनों स्थानों पर रात होते ही संदिग्ध हालत में युवक, बच्चे और महिलाएं दिखाई देते हैं। मंदिर के बाहर घूमते ये लोग यहां दिन भर लोगों से भीख मांगते हैं और रात में इसी राशि से अपने शौक पूरे करते हैं
रात में होते हैं विवाद
देर रात इन मंदिरों में दर्शन के लिए जाने वाले लोगों से यहां घूम रहे युवक और महिलाएं रुपए पैसों की मांग करते हैं। नहीं देने पर विवाद करने लगते हैं। कई बार तो नौबत यहां तक आ जाती है कि वह दर्शन करने आ रहे लोगों को बिना रुपए पैसा लिए जाने नहीं देते।
सुरक्षित बने हैं ठिकाने
मंशापूर्ण हनुमान मंदिर नए ब्रिज के नीचे बना है। यहां बेघर घूमते लोगों को रात में सोने के लिए सुरक्षित ठिकाना भी आसानी से मिल जाता है। दिन में पुलिस वैन कई चक्कर लगाती है मगर रात में यहां घूमते और नशे में घूमते लोगों से पूछताछ करने के लिए कोई नहीं आता। मामूली बात पर यहां विवाद की नौबत आ जाती है। जिसका निपटारा केवल मारपीट से होता है।

posted by Admin
73

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->