भगवान श्रीकृष्ण मेधावी छात्रवृत्ति योजना के तहत मेधावी विद्यार्थियों को मिलेगी एक लाख रुपए की छात्रवृत्ति

ग्वालियर| राज्य शासन के संस्कृति संचालनालय से संबद्ध श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा 'भगवान श्रीकृष्ण मेधावी छात्रवृत्ति योजना' शुरू की गई है। इस योजना के तहत प्रदेश भर के 102 मेधावी विद्यार्थियों (51 विद्यालयीन एवं 51 महाविद्यालयीन/विश्वविद्यालयीन) का चयन किया जाएगा। चुने गए प्रत्येक विद्यार्थी को एक लाख रूपये की प्रोत्साहन छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। इस प्रतियोगिता में ग्वालियर जिले के विद्यार्थी भी भाग ले सकते हैं। 
श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा संचालित इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिये 30 सितम्बर तक ऑनलाइन पंजीयन किया जा सकता है। प्रतियोगिता के संबंध में विस्तृत जानकारी https://shrikrishnapatheynyas.com से प्राप्त की जा सकती है। यह प्रतियोगिता भगवान श्रीकृष्ण द्वारा अर्जित 14 विद्याओं, 64 कलाओं, महर्षि सांदीपनि और भारतीय ज्ञान परंपरा पर आधारित होगी, जिसमें विजेताओं का अंतिम चयन पारदर्शी लॉटरी प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा। इस छात्रवृत्ति प्रतियोगिता का मूल उद्देश्य नई पीढ़ी को भारतीय ज्ञान परंपरा, संस्कारों और राष्ट्रनिर्माण के मूल्यों से जोड़ना है।

posted by Admin
7

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->