निधि चतुर्वेदी ज्ञानार्थ एजुकेशन अवॉर्ड 6.0 से सम्मानित
शिक्षक दिवस के अवसर पर गुरुकुल ड्रीम फाउंडेशन द्वारा ज्ञानार्थ एजुकेशन अवॉर्ड 6.0 का आयोजन गालव सभागार, जीवाजी विश्वविद्यालय में किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर, भाजपा प्रदेश मंत्री लोकेंद्र पाराशर, जीवाजी विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य एडवोकेट भानू प्रताप सिंह चौहान, लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा संस्थान की कुलपति प्रो. कल्पना शर्मा तथा संयुक्त संचालक लोक शिक्षण हरिओम चतुर्वेदी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जीवाजी विश्वविद्यालय के कुलगुरु डॉ. राजकुमार आचार्य ने की। कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान, समर्पण एवं विशिष्ट सेवाओं के लिए Scindia Kanya Vidyalaya की PGT English श्रीमती निधि चतुर्वेदी को ज्ञानार्थ एजुकेशन अवॉर्ड 6.0 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान विद्यार्थियों को प्रेरित करने, युवा मस्तिष्कों को दिशा देने तथा शैक्षिक जगत में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया।