तिघरा बांध के खुले गेट, नजारा देखने महापौर सहित बड़ी संख्या में सैलानी पहुंचे

ग्वालियर। ग्वालियर की लाइफलाइन तिघरा जलाशय लबालब हो गया है। अंततः बांध का जलस्तर 739.50 फीट के उपर पहुंचते ही शुक्रवार सायं 6 बजे बाद जलसंसाधन विभाग के कारिंदों ने तीन गेटों को 9-9 इंच खोलकर 1040 क्यूसेक अतिरिक्त जल की निकासी सांक नदी में की गई। 
उल्लेखनीय है कि तिघरा बांध की क्षमता 740 फीट है। बांध पुराना होने के कारण इसे सुरक्षा की दृष्टि से 739 फीट तक ही भरा जाता है। इससे ज्यादा पानी होने पर फिर गेट खोलकर अतिरिक्त पानी निकाला जाता है। लगातार पानी की आवक के चलते शुक्रवार को तिघरा बांध का जलस्तर 739.50 फीट  के पार पहुंच गया। इसके बाद देर सायं तिघरा के गेट खोले गये। हालांकि अभी कुछ दिन पहले तक तिघरा पानी के लिये संघर्ष कर रहा था। लेकिन अच्छी बारिश के चलते तिघरा बांध अब लबालब हो गया है। तिघरा के लबालब होने की खबर व सुहावना मौसम होने से बड़ी संख्या में सैलानी तिघरा पहुंच गये और गेटों से पानी की निकासी का अदभुत नजारा अपने कैमरों में कैद कर आनंद लिया। तिघरा बांध के गेटों को महापौर श्रीमती शोभा सतीश सिकरवार की मौजूदगी में खोला गया। 
तिघरा बांध के गेट खोलने से पहले जलसंसाधन विभाग ने सांक नदी के किनारे बसे हुए गांव सहित ग्वालियर के प्रभावित क्षेत्र ग्राम तिघरा, ग्राम कैथा, ग्राम तालपुरा, ग्राम महिदपुर, ग्राम पृथ्वीपुर, ग्राम कुलैथ, ग्राम अगरा भटपुरा, ग्राम दुगनावली व ग्राम तिलघना और जिला मुरैना के प्रभावित क्षेत्र ग्राम पहाड़ी, ग्राम जखौदा, व ग्राम बामोर के लोगों को सतर्क रहने व नदी किनारे न जाने हेतु सूचित किया। तिघरा जलाशय का अतिरिक्त पानी सांक नदी में छोड़ा गया। यह पानी सांक नदी से होते हुए पिलौआ बांध में पहुँचेगा।

posted by Admin
413

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->