सभापति तोमर ने सीवर कार्य हेतु निगमायुक्त को लिखा पत्र

ग्वालियर। सीवर सफाई के ठेके को समाप्त करने के लिये निगम द्वारा सर्वसम्मित पारित किये गये ठहराव को लेकर निगम सभापति मनोज तोमर ने निगम आयुक्त अभिषेक चौधरी को पत्र लिखा है।  
निगम सभापति मनोज तोमर ने पत्र में लिखा है कि पारित ठहराव में निर्धारित अवधि निकलने के बावजूद क्रियान्वयन का प्रतिवेदन प्रेषित नहीं किया गया है और न ही निर्णय के क्रम में किये गये कार्य की प्रगति से अवगत कराया गया है। नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 की धारा 18-क (2) के अनुसार अध्यक्ष को निगम के सम्मेलन में लिए गए विनिश्चयों पर आयुक्त से निष्पादन रिपोर्ट मंगवाने की शक्ति होगी तथा वह ऐसे मामलों को जहां निष्पादन तीन माह से परे लम्बित रहा हो तो उचित कार्यवाही के लिए कदम उठा सकेगा। उल्लेखनीय है कि वर्तमान में पूरा शहर सीवर समस्या से जनता त्रस्त है। जनता द्वारा जनप्रतिनिधियों से समस्याओं का निराकरण न होने पर रोष प्रकट किया जा रहा है तथा अधिकारियों द्वारा भी कोई कार्य धरातल पर न किया जाकर केवल लीपा-पोती की जा रही है।

posted by Admin
9

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->