मध्य प्रदेश शासन लोक निर्माण विभाग भवन के सौजन्य से ग्रीह की दो दिवसीय कार्यशाला मंगलवार से शुरू हो गई। इसमें दिल्ली से पद्मारे एक्सपर्ट गौरव गुप्ता ने ग्वालियर जोन के सभी इंजीनियर को विशेष प्रशिक्षण देकर बताया कि वर्तमान समय में घरो को इको फ्रेंडली एवं प्राकृतिक संसाधनों से युक्त कैसे बनाया जाए, जिसके आधार पर उनको ग्रेडिंग प्रदान की जा सके आने वाले समय में जब दुनिया में ग्लोवल वार्मिंग तेजी से बढ़ रही है। इस अवसर पर मुख्य अभियंता भवन व्ही के आरख, अधीक्षण यंत्री विपिन सोनकर, संकल्प गोल्या, अनिल पटेल, मेगा शिवहरे, अभिनव परिहार, दिलीप गुप्ता, अंकुर सहित 12जिलों के इंजीनियर्स उपस्थित रहे । कार्यक्रम का संचालन जय नारायण श्रीवास्तव ने किया।