हमें सनातन की रक्षा करनी होगीः महात्मा शारदानन्द
ग्वालियर। मानव धर्म प्रवर्तक सदगुरु देव सतपाल महाराज के 75वें जन्मदिन पर मानव उत्थान सेवा समिति द्वारा आयोजित त्रिदिवसीय जन्मोत्सव समारोह का शुभारंभ श्री हंस विभू आश्रम तानसेन मार्ग से आध्यात्म जागरण यात्रा का शुभारंभ कर हुआ। बरसते पानी में आध्यात्म प्रेमी महिला पुरुषों ने यात्रा में बड़ी संख्या में भाग लिया। यात्रा का समापन मानव उत्थान सेवा समिति आश्रम ग्राम खेरिया में हुआ। जहां विभिन्न तीर्थ स्थलों से पधारे संत महात्माओं ने अपने प्रवचन किये।
मुख्य वक्ता प्रयागराज से पधारे महात्मा शारदानन्द ने श्रोताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज दुनिया से सनातन को समाप्त करने का प्रयास किया जा रहा है। हमें सनातन की रक्षा करनी होगी इसके लिये देश के युवा वर्ग को आगे लाना होगा। युवाओं को जागरूक करने के लिए हमारे विद्यालयों में सनातन की शिक्षा अनिवार्य की जानी चाहिए। आश्रम प्रभारी साध्वी हरीशा बाई ने जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में बधाईयां प्रस्तुत की। समारोह में साध्वी चन्द्र मणि बाई, साध्वी परमार्थी बाई ने भी अपने विचार रखे। समारोह के दूसरे दिन सात सितंबर को ग्राम खेरिया आश्रम में ही सुबह दस बजे से दोपहर एक बजे तक रतन ज्योति नेत्रालय के सौजन्य से नेत्र परीक्षण शिविर और मेट्रो हास्पीटल के सौजन्य से स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।