देश की प्रथम स्क्वाड रेस में डॉ. भूपेंद्र, ममता, रित्विका, कंदर्प शर्मा ने बनाया रिकॉर्ड
स्पेक्टाकॉम ग्लोबल डेविल सर्किट और द योद्धा रेस के निर्माता के तत्वाधान में ”द गोट रन"( ग्रेटेस्ट ऑफ़ ऑल टीम्स ) देश की पहली केवल टीम रनिंग रेस जिसमें किसी भी धावक को अकेले भाग लेने की अनुमति नहीं थी l भारत में पहली बार इस अनोखी रेस का आयोजन आज डी.एल.एफ. साइबर हब गुरुग्राम में किया गया, इस अनोखी रेस में मध्य प्रदेश से डॉ.भूपेंद्र शर्मा, ममता शर्मा, रित्विका शर्मा और कंदर्प शर्मा का फैमिली स्क्वाड रेस में गया जो देश के किसी भी प्रदेश से भाग लेने वाला एक मात्र परिवार था l इस अवसर पर पूरे स्क्वाड परिवार को मैडल पहनाकर कर सम्मानित किया गया l इस अनूठे आयोजन को कवर कर रही टीमों में भी इस एडवेंचर प्रेमी परिवार को लेकर काफ़ी उत्सुकता देखी गई l उल्लेखनीय है कि स्क्वाड के चारों धावक अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोही है, इन्होंने स्क्वाड के रूप में नेपाल के माउंट एवरेस्ट बेस कैंप और काला पत्थर पर वर्ल्ड रिकॉर्ड की हैट्रिक और अंडमान निकोबार के ओपन सी में स्क्वाड के रूप में स्कूबा डाइविंग का भी रिकॉर्ड बना चुके है l
यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया की ग्वालियर यूनिट के उपाध्यक्ष और राष्ट्रीयस्तर के धावक डॉ.भूपेंद्र शर्मा ने बताया कि आज सुबह 4:30 से ही स्क्वाड रेस के भाग लेने वाले प्रतिभागी बीब नम्बर और गुडी बैग लेने के लिए लंबी-लंबी कतार लगाए खड़े थे, वैसे सभी रेसों में यह प्रक्रिया रेस से एक दिन पहले पूर्ण कर ली जाती है, परन्तु आयोजक यह सुनिश्चित करने के लिये की स्क्वाड के चारों मेंबर उपस्थित है या नहीं उन्हें देख कर ही बीब नम्बर और गुडी बैग दिए गये, इस स्क्वाड रेस में 100 स्क्वाडस ने भाग लिया l सामान्य मैराथन से अलग इस रेस का अनूठा प्रारूप था आप 4 लोगों के स्क्वाड के रूप में रजिस्टर करते हैं, एक साथ दौड़ते हैं, प्रगतिशील निष्कासन होता है और टीम के रूप में ही नतीजा तय होता है इस स्क्वाड रेस में रणनीति का बहुत महत्व है l यह दो श्रेणियों में आयोजित की गई ओपन टीम और कॉर्पोरेट, भारत में पहली बार आयोजित हुई, इस "द गॉट रन" में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने वाले स्क्वाड के डॉ.भूपेंद्र शर्मा, ममता शर्मा, रित्विका शर्मा और कंदर्प शर्मा को देश की पहली ही स्क्वाड रेस में शहर और प्रदेश को गौरान्वित करने तथा एक और रिकार्ड अपने नाम करने पर गुरुजनों, शुभचिंतको और खेल संघ के विभिन्न पदाधिकारीयों ने बधाई दी है l