व्यापार समिति दाल बाजार में चुनाव जीतने बिना पात्रता के सदस्य बनाये

- समिति से जुड़े व्यापारी आक्रोश में
ग्वालियर। व्यापार समिति दाल बाजार के निर्वाचन 24 सितंबर को डयू है और यह चुनाव तीन वर्ष बाद हो रहे हैं। वर्तमान व्यापार समिति दाल बाजार के अध्यक्ष दिलीप पंजवानी व सचिव विवेक जैन लिल्ले को लेकर अब समिति के सदस्यों में आक्रोश बढ़ रहा है। वर्तमान अध्यक्ष और सचिव पुनः चुनाव जीतने के लिये व्यापार समिति दाल बाजार के संविधान से खेल रहे है, अब इसकी शिकायत व्यापार समिति दाल बाजार से जुड़े लोग सहायक पंजीयक फर्म एवं सोसायटी से करने को तैयार है। 
अब यहां विस्तृत बात करें तो आप समझिये कि व्यापार समिति दाल बाजार में 680 सदस्य पहले से है। अब अध्यक्ष दिलीप पंजवानी व सचिव विवेक जैन लिल्ले ने चुनाव जीतने के लिये लगभग 138 ऐसे नये अपने खास लोगों को सदस्य बना दिया है। अब इसमे भी कई ऐसे सदस्य बनाये है जो 31 मार्च 2026 के बाद बने हैं। वैसे व्यापार समिति दाल बाजार के बायलाज के अनुसार 31 मार्च के बाद बने सदस्यों को वोट देने का अधिकार कतई नहीं होना चाहिये, लेकिन अध्यक्ष व सचिव ने चुनाव जीतने के लिये इन लोगों को भी वोटिंग का अधिकार दिलवा दिया है। इसी प्रकार दूसरा पक्ष देखें तो व्यापार समिति के बायलाज में स्पष्ट है कि बिना जीएसटी नंबर, दाल बाजार में दुकान पंजीयन, पैन नंबर, आयकर रिटर्न व दाल बाजार से संबंधित व्यापारी ही समिति का सदस्य होगा। लेकिन अध्यक्ष व सचिव ने बिना जीएसटी नंबर व बिना आयकर रिटर्न वाले अपने संस्थान के कर्मचारी व दोस्तों को भी व्यापार समिति दाल बाजार का सदस्य बनवा दिया है, जबकि नये बने इन कई सदस्यों का दाल बाजार से लेना देना ही नहीं है। कुल मिलाकर अब व्यापार समिति दाल बाजार के निर्वाचन कुछ सदस्यों व समिति के नेताओं के चलते आगे टल सकते है। वहीं पूर्व अध्यक्ष गोकुल बंसल भी कोर्ट के फैसले का इंतजार कर रहे है, ताकि आगामी रणनीति बनाई जा सकें। 

posted by Admin
75

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->