सेवार्थ कल्याण समिति के अध्यक्ष ओपी दीक्षित थे कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ समाज सेवी एवं भाजपा नेता मुक्तेश जैन ने की इस अवसर पर सभी अतिथियों द्वारा महानगर एवं आसपास के अंचल से आए हुए शिक्षकों को सम्मानित किया गया कार्यक्रम के प्रारंभ में सभी अतिथियों द्वारा माता सरस्वती की तस्वीर पर दीप प्रज्ज्वलित कर माल्यार्पण किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री शेजवलकर ने कहा की बच्चों की प्रथम पाठशाला माता-पिता होते हैं लेकिन उनको सही रास्ता दिखाने वाला एक शिक्षक होता है बिना शिक्षक के पर ब्रह्म की प्राप्ति नहीं हो सकती उन्होंने कहा की नर सेवा ही नारायण सेवा है वर्तमान में विज्ञान द्वारा काफी उन्नति की गई है यह सब शिक्षकों की ही देन है उन्होंने कहा कि आज मुझे खुशी है कि मैं ऐसे शिक्षकों का सम्मान कर रहा हूं जिन्होंने समाज के उसे वंचित एवं शोषित वर्ग की शिक्षा का निशुल्क जिम्मा उठा रखा है वही कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मुक्तेश जैन ने कहा कि जन सेवार्थ कल्याण समिति द्वारा इस पुनीत कार्य का जुम्मा उठाए हुए हैं ऐसी संस्था का मैं हृदय से आभार व्यक्त करता हूं इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष ओपी दीक्षित सुर सरिता समूह के एडमिन अनिल चतुर्वेदी श्रीमती दुर्गेश श्रीवास्तव एवं प्रदीप खरे शाहिद संस्था के तमाम पदाधिकारी एवं सदस्य गण उपस्थित थे© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur