साडा अध्यक्ष शर्मा ने वकीलों से अदालती प्रकरणों की ली जानकारी
ग्वालियर। साडा अध्यक्ष अशोक शर्मा की अध्यक्षता में गुरूवार को वकीलों के साथ एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में साडा अध्यक्ष ने साडा क्षेत्र से जुड़े जमीनों के माननीय अदालत में चल रहे प्रकरणों की विस्तार से जानकारी ली। वकीलों ने बताया कि कुछ मामलों का निराकरण साडा के पक्ष में हुआ है और कुछ प्रकरण अभी गतिशील हैं। साडा अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि अपना पक्ष माननीय अदालत में मजबूती के साथ रखें, किसी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए। साडा दफ्तर में हुई बैठक में एडवोकेट विकास त्रिपाठी, आलोक शर्मा, शैलेंद्र सिंह कुशवाह, विनय मिश्रा एवं गुलशन राठौर के अलावा साडा के वरिष्ठ अधिकारी नवल सिंह राजपूत समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।