Hotel100 ने झांसी में भारत का पहला ओपन-एयर साइलेंट सिनेमा कॉन्सेप्ट लॉन्च किया


ग्वालियर रोड पर 8 एकड़ में फैला डेस्टिनेशन ओपन-एयर साइलेंट सिनेमा, ड्राइव-इन सिनेमा, लाउंज सिनेमा, वेडिंग एवं इवेंट गार्डन, डाइनिंग और एकोमोडेशन को एक साथ लाता है
वर्तमान में 15 ब्रिक-बिल्ट सुइट रूम संचालित, 2026 के अंत तक 80–85 कंटेनर-आधारित लग्जरी सुइट्स का विस्तार करने की योजना

*सितंबर *2026, झांसी, उत्तर प्रदेश: हॉस्पिटैलिटी, लीजर और एंटरटेनमेंट के क्षेत्र में नए अनुभव विकसित करने वाले उभरते ब्रांड Hotel100 ने झांसी के ग्वालियर रोड स्थित 8 एकड़ के डेस्टिनेशन में भारत का पहला ओपन-एयर साइलेंट सिनेमा कॉन्सेप्ट पेश किया है।

Hotel100 का यह डेस्टिनेशन सिनेमा, हॉस्पिटैलिटी, फूड, इवेंट्स और लीजर को एक ही जगह पर जोड़ते हुए एक संपूर्ण हॉस्पिटैलिटी और एंटरटेनमेंट एक्सपीरियंस के रूप में विकसित किया गया है। इसकी प्रमुख पेशकश ओपन-एयर साइलेंट सिनेमा है, जिसमें 50+ फीट की विशाल स्क्रीन और हाई-फिडेलिटी वायरलेस हेडफोन्स का इस्तेमाल किया गया है। इसके जरिए दर्शक खुले आसमान के नीचे बिना पारंपरिक लाउडस्पीकर साउंड के फिल्मों का आनंद ले सकेंगे। यह कॉन्सेप्ट परिवारों, कपल्स, दोस्तों और सिनेमा प्रेमियों के लिए एक अलग और इमर्सिव मूवी-वॉचिंग अनुभव देने के उद्देश्य से तैयार किया गया है।

डेस्टिनेशन पर ड्राइव-इन सिनेमा भी उपलब्ध होगा, जहां दर्शक अपनी कार के आराम से फिल्म देख सकेंगे। इसके अलावा, अधिक निजी और आरामदायक मनोरंजन अनुभव के लिए लाउंज सिनेमा भी विकसित किया गया है। इन तीनों फॉर्मेट के जरिए Hotel100 दर्शकों को एक ही स्थान पर फिल्म देखने के अलग-अलग अनुभव उपलब्ध कराने का प्रयास कर रहा है।

सिनेमा के अलावा, Hotel100 ने यहां वेडिंग और इवेंट गार्डन भी विकसित किए हैं। इनका इस्तेमाल शादियों, रिसेप्शन, कॉरपोरेट इवेंट्स, सोशल गैदरिंग और अन्य समारोहों के लिए किया जा सकता है। बड़े आउटडोर स्पेस के साथ यह डेस्टिनेशन मनोरंजन के साथ-साथ बड़े आयोजनों के लिए भी एक विकल्प के रूप में खुद को स्थापित करने का लक्ष्य रखता है।

डेस्टिनेशन के फूड एंड बेवरेज सेगमेंट में मल्टी-ब्रांड फूड कोर्ट और वाइन कैफे शामिल हैं। यहां आने वाले लोग फिल्मों, इवेंट्स या अपने सामान्य विजिट के दौरान भोजन, स्नैक्स और बेवरेज का आनंद ले सकेंगे। सिनेमा, डाइनिंग और आउटडोर एक्सपीरियंस को एक साथ लाने का उद्देश्य लोगों को केवल फिल्म देखने के बजाय लंबे समय तक डेस्टिनेशन पर समय बिताने के लिए प्रोत्साहित करना है।

हॉस्पिटैलिटी सेगमेंट में फिलहाल 15 ब्रिक-बिल्ट सुइट्स संचालित हैं, जिन्हें आधुनिक सुविधाओं के साथ तैयार किया गया है। Hotel100 की योजना 2026 के अंत तक इसे बढ़ाकर 80–85 कंटेनर-आधारित लग्जरी सुइट्स करने की है, जिससे यह एक मजबूत स्टे-एंड-लीजर डेस्टिनेशन के रूप में अपनी पहचान बनाएगा।


इस कॉन्सेप्ट के बारे में बात करते हुए Hotel100 के Co-Founder & CMO, श्री अग्निवेश त्रिपाठी ने कहा, “हमारा उद्देश्य सिर्फ एक होटल या सिनेमा तैयार करना नहीं है। हम ऐसा संपूर्ण हॉस्पिटैलिटी और एंटरटेनमेंट डेस्टिनेशन बनाना चाहते हैं, जहां लोग फिल्में देखने, खाने-पीने, खास मौकों को सेलिब्रेट करने या परिवार और दोस्तों के साथ क्वालिटी टाइम बिताने आ सकें। साइलेंट, ड्राइव-इन और लाउंज सिनेमा को इवेंट्स, डाइनिंग और एकोमोडेशन के साथ जोड़कर हम एक अलग तरह का experiential format तैयार कर रहे हैं।”

posted by Admin
13

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->