प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने किया केन्द्रीय जेल का निरीक्षण

ग्वालियर  प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री ललित किशोर ने गुरुवार को केन्द्रीय जेल ग्वालियर का आकस्मिक निरीक्षण किया। यह निरीक्षण उच्चतम न्यायालय एवं उच्च न्यायालय द्वारा समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों के कड़ाई से अनुपालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया गया। 
प्रधान जिला न्यायाधीश श्री ललित किशोर ने निरीक्षण के दौरान जेल में निरूद्ध बंदियों की रहने की स्थिति, स्वच्छता, भोजन की गुणवत्ता और स्वास्थ्य सुविधाओं की सघन समीक्षा की गयी। साथ ही जेल में ऐसे निरूद्ध बंदी जिन्हें कानूनी सहायता की आवश्यकता है, उनकी समय पर जमानत आवेदन, अपील, रिवीजन इत्यादि कार्रवाई करने के लिए जेल अधिकारियों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए । निरीक्षण के दौरान जेल की बैरकों, पाकशाला और जेल अस्पताल का निरीक्षण कर उन्होंने व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर बल दिया गया। इस अवसर पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री प्रशांत कुमार पांडे, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री पुष्पेंद्र सिंह, प्रभारी कलेक्टर  सोजान सिंह रावत, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह, केंद्रीय जेल ग्वालियर के अधीक्षक राकेश कुमार एवं जेल के अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे। 

posted by Admin
37

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->