अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष एड.कमल सिंह कुशवाह का स्वागत सम्मान समारोह संपन्न


दतिया। बुंदेला सरकार धाम पर आयोजित भजन संध्या, सम्मान समारोह के साथ अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष एड.कमल कुशवाहा का स्वागत सम्मान किया गया। जिसमें श्री श्री जानकी प्रसाद बारह सरकार एवं बुंदेला सरकार पीठाधीश्वर नरेंद्र महाराज का आशीर्वाद प्राप्त हुआ। इस अवसर पर महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष एड़ रघुवीर सिंह कुशवाहा ने माल्यार्पण कर एवं मिष्ठान खिलाकर बधाई शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में स्वागत सम्मान के साथ भव्य आतिशबाजी कर मिष्ठान वितरण किया गया। इसके पश्चात सभी जनों ने विशाल भंडारे मंे प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से भगवान दास कुशवाहा, रतन कुशवाहा, नारायण सिंह कुशवाह, महेंद्र कुशवाहा, कालका प्रसाद कुशवाहा, कालीचरण कुशवाहा, स्वामीशरण कुशवाहा, अजय कुशवाहा, रामलाल कक्का कुशवाहा, सोनू कुशवाह, जीतू कुशवाह, सनी कुशवाह, गजराम कुशवाह, पार्षद सरमन कुशवाह, खेमराज कुशवाह, संजय कुशवाह, चतुर्भुज कुशवाहा, दीपक कुशवाह, जमुना प्रसाद कुशवाहा, एड विशाल कुशवाह, हरकिशन कुशवाहा, संदीप कुशवाह सहित काफी संख्या में भक्तगण उपस्थित रहे।

posted by Admin
7

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->