गायत्री प्रज्ञा पीठ कंपू पर श्री जन्माष्टमी पर श्री कृष्ण जन्मोत्सव की होगी धूम
श्री कृष्ण जी का अद्भुत श्रंगार, लीला मंचन, भजन संध्या, माखन मिश्री का भोग, महा आरती एवं प्रसादी वितरण होगा
ग्वालियर गायत्री प्रज्ञापीठ कंपू पर 4 सितंबर शुक्रवार 2026 को श्री कृष्ण जन्मोत्सव बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाएगा प्रज्ञा पीठ के ट्रस्टी शिव वीर सिंह चौहान ने बताया कि शाम 4:00 बजे से 7:00 तक भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव पूजन अर्चना, अभिषेक, बंधन, के साथ हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा कार्यक्रम में श्री कृष्ण भक्ति गीत महिला संगीत के साथ प्रारंभ होगा श्री कृष्ण लीला पर बच्चों द्वारा तैयार एक लघु नाटक का मंचन होगा श्री कृष्ण भगवान का विशेष पूजन अर्चन श्रृंगार अभिषेक द्वारा संपन्न किया जाएगा श्री कृष्ण भगवान की महा आरती तथा प्रसाद वितरण किया जाएगा