BARC के डॉ. देबानिक रॉय ने आरजेआईटी में बताया- एआई और एडिटिव मैन्युफैक्चरिंग से बदल रहा रोबोटिक्स



ग्वालियर। रुस्तमजी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आरजेआईटी), बीएसएफ अकादमी टेकनपुर में चल रहे एआईसीटीई-अटल फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम के तीसरे दिन भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (BARC), मुंबई के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं ग्रुप हेड डॉ. देबानिक रॉय ने ‘बायो-इंस्पायर्ड रोबोटिक्स विद एडिटिव मैन्युफैक्चरिंग’ विषय पर विशेषज्ञ सत्र लिया।

डॉ. रॉय ने रोबोटिक्स, एआई, मशीन लर्निंग और एडिटिव मैन्युफैक्चरिंग के एकीकरण तथा इनके मानव-केंद्रित उपयोगों पर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आधुनिक रोबोटिक्स को औद्योगिक उपयोग तक सीमित न रखकर मानव आवश्यकताओं और सामाजिक समस्याओं के समाधान से जोड़ा जा सकता है।

सत्र में पेंगुइन के आकार के रोबोट और भगवान गणेश की आकृति से प्रेरित रोबोटिक मॉडल का प्रदर्शन किया गया। इन मॉडलों के माध्यम से प्रतिभागियों को डिजाइन से प्रोटोटाइप और वास्तविक उपयोग तक तकनीक के विकास की प्रक्रिया समझाई गई।

डॉ. रॉय ने आरजेआईटी के विद्यार्थियों से संवाद कर उन्हें बहुविषयक शोध एवं नवाचार के लिए प्रेरित किया। उन्होंने आगामी RoboFest प्रतियोगिता में आरजेआईटी विद्यार्थियों को मार्गदर्शन देने पर भी सहमति जताई। उन्होंने संस्थान की रोबोटिक्स लैब का अवलोकन कर विद्यार्थियों के प्रोजेक्ट्स एवं प्रायोगिक गतिविधियों की जानकारी ली।

इस अवसर पर श्री राघवेन्द्र सिंह, कमांडेंट, एसटीसी एवं ओएसडी-आरजेआईटी ने डॉ. रॉय का स्वागत किया। डॉ. प्रशांत कुमार जैन, प्राचार्य एवं एफडीपी समन्वयक, ने उनका सम्मान करते हुए विशेषज्ञ मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया।

posted by Admin
8

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->