अपर आयुक्त ने किया सफाई व्यवस्था का निरीक्षण, गंदगी मिलने पर डब्ल्यूएचओ पर कार्यवाही के दिए निर्देश
ग्वालियर। अपर आयुक्त टी प्रतीक राव ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में साफ सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया तथा दुल्लपुर स्थित शासकीय स्कूल में गंदगी को लेकर नियमित सफाई कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
अपर आयुक्त टी प्रतीक राव द्वारा दुल्लपुर स्थित शासकीय स्कूल का भ्रमण किया तथा स्कूल की व्यवस्थाओं को देखा एवं गंदगी पाये जाने पर तत्काल सफाई कराने के निर्देष दिए। साथ ही शौचालय एवं कक्षाओं का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाओं हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। वहीं विद्यालय के टूटे गेट को सही कराने के निर्देष दिए। इसके साथ विद्यालय परिसर में स्थित अनुपयोगी भवन के संबंध में शिक्षा विभाग के अधिकारियों से चर्चा करने के निर्देष दिए।इसके पष्चात मुरार स्थित व्हीआरजी गर्ल्स कॉलेज के बाहर सड़क का निरीक्षण किया। कॉलेज के बाहर सड़क पर गंदगी पाये जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित डब्ल्यूएचओ के खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही रोड पर ही कुछ व्यक्तियों द्वारा गाय-भेंस बांधे जाने एवं गंदगी करने केा लेकर नाराजगी व्यक्त की तथा संबंधित व्यक्तियों को आवष्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अधीक्षण यंत्री सुरेश अहिरवार, मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. वैभव श्रीवास्तव, सहायक यंत्री अमित गुप्ता, राजू गोयल, स्वास्थ्य अधिकारी भीष्म पमनानी एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।