हर्षोल्लास से मना बलराम जन्मोत्सव
ग्वालियर। मध्यप्रदेश शासन के निर्देश पर महारानी लक्ष्मीबाई कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में बुधवार को श्री बलराम जन्मोत्सव मनाया गया।
मुख्य वक्ता प्राचार्य प्रो. हरीश अग्रवाल ने कहा कि बलराम जी शेषनाग के अवतार और हलधर हैं। हल षष्ठी पर हल पूजा की जाती है, हल चलाना और जुती भूमि का अन्न वर्जित माना जाता है। माताएं संतान की दीर्घायु के लिए व्रत रखती हैं। विभागाध्यक्ष प्रो. कुसुम भदौरिया ने बलराम को अन्नदाता व परिश्रम का प्रतीक बताया। प्रो. रियाज अली ने उनके न्यायप्रिय स्वभाव और कृष्ण प्रेम का उल्लेख किया। डॉ. ज्योति शुक्ला, प्रो. रवि रंजन ने भी विचार रखे। संचालन डॉ. अनीता मेवाफरोज ने किया।