एसी लगाने को लेकर पूर्व मंत्री डॉ. गोविंद सिंह के भतीजे से हुये विवाद के बाद मारपीट, पूर्व मंत्री के भतीजे के खिलाफ मामला दर्ज

ग्वालियर। एसी लगाने को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट तक पहुंच गया। पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस नेता डॉ. गोविंद सिंह के भतीजे अक्षय प्रताप ने ऑफिस में घुसकर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। वहीं अक्षय ने भी दूसरे पक्ष पर मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस ने अक्षय के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। मामला विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र का है। मामले का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमे कुर्सी पर बैठे युवक को घसीटते हुये देखा गया है। अक्षय प्रताप पर एफआईआर दर्ज होने के बाद गोविंद सिंह के समर्थकों और परिचितों ने यूनिवर्सिटी थाना का घेराव किया। उनकी मांग की थी दूसरे पक्ष पर एफआईआर की जाए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पीड़ित प्रदीप नरवरिया ने पुलिस को बताया कि दतिया में एसी लगाने को लेकर अक्षय प्रताप से बातचीत हुई थी। उनकी टीम को दतिया भेजा गया, लेकिन भुगतान को लेकर सहमति नहीं बनी तो टीम वापस बुला ली गई। प्रदीप का आरोप है कि इसके बाद अक्षय अपने साथी अभिमन्यु और अन्य लोगों के साथ उनके ऑफिस पहुंचे और विवाद करने लगे। प्रदीप ने बताया कि अक्षय ने खुद को गोविंद सिंह का भतीजा बताते हुए धमकी दी कि उन्हें उठाकर ऐसी जगह ले जाकर फेंक देगा, जहां किसी को पता नहीं चलेगा। विरोध करने पर सरिए और अन्य हथियारों से हमला किया गया। हमले में उनके घुटने में तीन फ्रैक्चर हुए हैं। घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। विश्वविद्यालय थाना पुलिस ने पीडित की शिकायत पर अक्षय प्रताप के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस मामले में अक्षय प्रताप ने आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि एसी लगाने के लिए उन्होंने प्रदीप को 2 हजार रुपए एडवांस दिए थे। काम 3 हजार रुपए में तय हुआ था, लेकिन दतिया में टीम पहुंचने के बाद 4 हजार रुपए की मांग की गई। इसके बाद उन्होंने काम रुकवा दिया और एडवांस वापस लेने के लिए ऑफिस पहुंचे थे तो प्रदीप ने रुपए लौटाने से इनकार करते हुए गाली-गलौज की और मारपीट की। लोहे की रॉड और धारदार हथियार से उन पर हमला किया जिससे उनका दांत टूट गया और होंठ फट गये। उन्होंने कहा कि वायरल सीसीटीवी फुटेज अधूरा है और काट-छांटकर जारी किया गया है। अक्षय ने पुलिस पर उनकी शिकायत पर एफआईआर दर्ज नहीं करने का भी आरोप लगाया। यूनिवर्सिटी थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीएसपी रॉबिन जैन ने बताया कि मामले में प्रकरण दर्ज किया गया है। दोनों पक्षों के आरोप, मेडिकल रिपोर्ट और सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

posted by Admin
35

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->