जन्माष्टमी पर अचलेश्वर महादेव मंदिर में मटकी फोड़ प्रतियोगिता होगी
ग्वालियर। श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर में श्रीकृष्ण जन्म महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। जन्मोत्सव पर गरबा डांडिया एवं मटकी फोड़ प्रतियोगिता होगी। यह जानकारी अचलेश्वर युवा मंडल के रवि चैबे एवं काबेरी वेलफेयर सोसायटी की कंचन राव ने पत्रकार वार्ता में दी।
उन्होंने पत्रकारों को बताया कि इस वर्ष श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर 56 भोग, फूल बंगला, भजन संध्या, दही हांडी और सबसे विशेष अचलनाथ भगवान जी के कृष्ण बाल स्वरूप के रूप में दर्शन होंगे। वहीं आकर्षक विद्युत सजावट अचिलेश्वर मंदिर से सनातन मंदिर रोड पर की जाएगी। मध्य रात्रि 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव विशेष पूजन एवं महा अभिषेक ढोल नगाड़े एवं आतिशबाजी के साथ संपन्न होगा। वहीं जन्माष्टमी पर सायंकाल आरती के बाद दर्शनार्थियों को छप्पन भोग महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा। वहीं कांवेरी वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वावधान में मुरार स्थित निक्की पब्लिक स्कूल के बच्चों द्वारा भव्य दही हांडी कार्यक्रम एवं मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी।