ग्वालियर में बलराम जयंती महोत्सव कार्यक्रम बुधवार को, मुख्यमंत्री शामिल होंगे: महेन्द्र सिंह यादव

- नवीन 200 प्राथमिक कृषि सहकारी संस्थाओं के कार्यालयों का भी होगा शुभारंभ  
ग्वालियर। ग्वालियर के मेला मैदान में बुधवार 2 सितंबर को बलराम जयंती महोत्सव का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव किसान क्रेडिट कार्ड पोर्टल का शुभारंभ, शून्य प्रतिशत ब्याज योजना के सरलीकरण एवं कृषक कवच योजना का शुभारंभ करेंगे। प्रदेश में नवीन पंजीकृत 200 प्राथमिक कृषि सहकारी संस्थाओं (पैक्स) के कार्यालयों का भी शुभारंभ होगा। यह जानकारी अपैक्स बैंक के प्रशासक महेन्द्र सिंह यादव ने दी है। 
प्रशासक यादव ने बताया कि “बलराम जयंती महोत्सव” में केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर, जिले के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट एवं सहकारिता मंत्री विश्वास कैलाश सारंग, सामाजिक न्याय एवं उद्यानिकी मंत्री नारायण सिंह कुशवाह व ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष जयभान सिंह पवैया, सांसद भारत सिंह कुशवाह उपस्थित रहेंगे। श्री यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव पैक्स के नवीन सदस्यों को अंशपूंजी प्रमाण-पत्र, प्रदेश के तीन उत्कृष्ट जिला सहकारी बैंकों एवं पाँच उत्कृष्ट पैक्स संस्थाओं को प्रमाण-पत्र प्रदान करेंगे। साथ ही उत्कृष्ट पैक्स संस्थाओं को चैक भी वितरित करेंगे। गौ संवर्धन, जैविक खेती एवं फलोद्यान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहे जिले के तीन किसानों को क्रमशः राजमाता विजयाराजे सिंधिया पुरस्कार, कुशाभाऊ ठाकरे पुरस्कार एवं मुख्यमंत्री किसान कल्याण पुरस्कार भी मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा प्रदान किए जाएंगे। आयोजन स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा किसान हितैषी योजनाओं और कार्यक्रमों पर केन्द्रित प्रदर्शनियां भी लगाई जाएंगी। इस अवसर पर अखिल भारतीय कवि सम्मेलन, कन्हैया लोकगीत सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां होंगी। इसके बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव किसान हितैषी सौगातों का शुभारंभ और उत्कृष्ट किसानों को सम्मानित करेंगे।  

posted by Admin
20

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->