जीडीए उपाध्यक्ष गुप्ता ने हितग्राहियों की समस्यायें सुनी
ग्वालियर। ग्वालियर विकास प्राधिकरण ऑफिस में उपाध्यक्ष सुधीर गुप्ता द्वारा जनसुनवाई में समस्याओं का निराकरण किया गया। जनसुनवाई में आये 35 प्रकरणों में से 25 का निराकरण मौके पर किया गया, बाकी प्रकरणों में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गये। जनसुनवाई में ग्वालियर विकास प्राधिकरण के ई.ई. देवेंद्र गुप्ता, इंजीनियर सुनील शुक्ला, संपदा अधिकारी बृजेश शर्मा, अकाउंट ऑफिसर तकनीक शाखा प्रभारी, वरिष्ठ लेखा अधिकारी, ऑफिस सुपरीटेंडेंट, प्रभारी भूखंड, संदीप तिवारी, प्रभारी भूखंड मनोज माथुर, अशोक इंग्ले सहित सेक्सन के विभाग प्रमुख एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे।