संग्रहालय एवं परिषद का जल्द करें कार्य पूर्णः निगमायुक्त चौधरी

ग्वालियर। नगर निगम परिषद के नवीन भवन का कार्य जल्द से जल्द पूर्ण किया जाए, इस कार्य में जरा भी देरी नहीं होनी चाहिए। अगर लापरवाही मिली तो अधिकारी कार्रवाई के लिए तैयार रहें। यह निर्देश निगम आयुक्त अभिषेक चौधरी ने नगर निगम के नवीन परिषद भवन का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को दिए। 
निगम आयुक्त अभिषेक चौधरी ने मंगलवार को नवीन परिषद भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पार्किंग व्यवस्था को देखा तथा परिषद में आने वाले लोगों की संख्या आदि की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने पार्किंग स्थल को देखा, उन्होंने कहा कि अगर वाहनों की  संख्या अधिक होती है तो पार्किंग के लिए वैकल्पिक व्यवस्था कहां रहेगी। इसके चलते उन्होंने फायर बिग्रेड कालोनी के सामने खाली जमीन को देखा और उसका निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने नगर निगम संग्रहालय का निरीक्षण किया। निगमायुक्त ने कहा कि बचा हुआ कार्य समय सीमा में पूर्ण हो जाना चाहिए, अगर कार्य में लापरवाही अथवा देरी हुई तो ठेकेदार एवं अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम आयुक्त अभिषेक चौधरी ने चैपाटी का निरीक्षण किया और वहां से आने वाले राजस्व की जानकारी नगर निगम के अधिकारियों से ली। उन्होंने हरिशंकरपुरम एवं वार्ड 58 में जलभराव वाले क्षेत्रों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को जलभराव की समस्या खत्म करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर आयुक्त टी प्रतीक राव उपस्थित थे।  

posted by Admin
9

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->