महापौर डॉ. सिकरवार ने आई ब्रेस्ट एग्जाम मशीन का किया शुभारंभ

ग्वालियर। महिलाओं में स्तन कैंसर की शुरुआती पहचान को आसान और सुलभ बनाने की दिशा में ग्वालियर में महत्वपूर्ण पहल की गई है। देश की सुविख्यात डॉक्टर रही प्रो. डॉ पेरिन ओल्याई की स्मृति में मंगलवार को ओल्याई हॉस्पिटल में महापौर डॉ. शोभा सिकरवार ने अत्याधुनिक आई ब्रेस्ट एग्जाम मशीन का शुभारंभ किया। इस दौरान करीब 60 महिलाओं की जांच एवं काउंसलिंग की गई।
डॉ रोजा ओल्याई ने बताया कि आई ब्रेस्ट एग्जाम मशीन पोर्टेबल, बिना दर्द और रेडिएशन मुक्त तकनीक है, जो स्तन के ऊतकों में होने वाले संदिग्ध बदलावों की शुरुआती पहचान में मदद करती है। ओल्याई हॉस्पिटल में महिलाओं के लिए निःशुल्क ब्रेस्ट स्क्रीनिंग सोमवार से शनिवार दोपहर 1 से 2 बजे तक उपलब्ध रहेगी। इस अवसर पर महापौर डॉ. शोभा सिकरवार ने कहा कि, “महिलाओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। स्तन कैंसर जैसी गंभीर बीमारी की समय पर पहचान होने से उपचार की दिशा में जल्दी कदम उठाया जा सकता है। ग्वालियर में इस आधुनिक और निःशुल्क जांच सुविधा की शुरुआत सराहनीय पहल है। उन्होंने कहा कि आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं को आम लोगों तक पहुंचाने और महिलाओं में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने के ऐसे प्रयासों को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। यह सुविधा ग्वालियर एवं आसपास के क्षेत्रों की महिलाओं के लिए लाभकारी साबित होगी।

posted by Admin
18

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->