आईटीएम यूनिवर्सिटी ग्वालियर में स्कूल आफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन और स्कूल आफ आर्ट एंड डिजाइन का ओरियंटेशन प्रोग्राम ‘लान्चपैड-2026‘ आयोजित


- आट्र्स एंड डिजाइन तथा पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के छात्रों का हुआ दीक्षारंभ 

- छात्र-छात्राएं उपलब्ध शैक्षणिक संसाधनों का अधिकतम उपयोग कर अपनी प्रतिभा को पहचानें और व्यकित्व एवं व्यावसायिक क्षमताओं का विकास करेंः रजिस्ट्रार डाॅ. ओमवीर सिंह

-  हम ऐसे दौर में जी रहे हैं, जहां संचार की आवश्यकता पहले से कहीं अधिक महत्वपूर्ण हो गई हैः डाॅ. मनीष जैसल

ग्वालियर । आईटीएम यूनिवर्सिटी ग्वालियर के स्कूल आफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (एसओजेएमसी) और स्कूल आफ आर्ट एंड डिजाइन (एसओएडी) द्वारा नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं के लिए ओरियंटेशन प्रोग्राम लाॅन्च पैड-2026ः द जर्नी बिगिन्स का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को अकादमिक संरचना, पाठ्यक्रम, डिजिटल संसाधनों, कौशल विकास, छात्रवृत्ति, नवाचार, करियर तथा विश्वविद्यालय में उपलब्ध विभिन्न अवसरों से परिचित कराया गया। प्रोग्राम में आईटीएम यूनिवर्सिटी ग्वालियर के रजिस्ट्रार डाॅ. ओमवीर सिंह, स्कूल आफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन के विभागध्यक्ष डाॅ. मनीष जैसल, स्कूल आफ आर्ट एंड डिजाइन विभाग कोआर्डिनेटर आकांक्षा तोमर, फैशन डिजाइन पाठ्यक्रम की समन्वयक काजल  चौधरी , जिया खान, कैप्टन अमनदीप कौर, ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के निदेशक अर्पित सिंह चौहान, डाॅ. अक्षय सेंगर सहित विभिन्न विभागों के डीन, प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर और बड़ी संख्या में नवप्रवेशित छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। वहीं कार्यक्रम का संचालन जनसंचार विभाग की छात्रा वंशिका चौहान ने और धन्यवाद ज्ञापन विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर सोनाली सिंह ने किया।
छात्र-छात्राएं उपलब्ध शैक्षणिक संसाधनों का अधिकतम उपयोग कर अपनी प्रतिभा को पहचानें और व्यकित्व एवं व्यावसायिक क्षमताओं का विकास करेंः रजिस्ट्रार डाॅ. ओमवीर सिंह
आईटीएम यूनिवर्सिटी ग्वालियर के स्कूल आफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (एसओजेएमसी) और स्कूल आफ आर्ट एंड डिजाइन (एसओएडी) द्वारा नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं के लिए ओरियंटेशन प्रोग्राम ‘लाॅन्च पैड-2026ः द जर्नी बिगिन्स‘ का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवलन के साथ किया गया। इस अवसर पर रजिस्ट्रार डाॅ. ओमवीर सिंह ने नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं का स्वागत करते हुए आईटीएम यूनिवर्सिटी ग्वालियर में उनकी नई शैक्षणिक यात्रा को महत्वपूर्ण अवसर बताया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को उपलब्ध शैक्षणिक संसाधनों का अधिकतम उपयोग करने, अपनी प्रतिभा को पहचानने तथा निरंतर सीखते हुए अपने व्यक्तित्व एवं व्यावसायिक क्षमताओं का विकास करने के लिए प्रेरित किया।

हम ऐसे दौर में जी रहे हैं, जहां संचार की आवश्यकता पहले से कहीं अधिक महत्वपूर्ण हो गई हैः डाॅ. मनीष जैसल
ओरियंटेशन प्रोग्राम में एसओजेएमसी के विभागध्यक्ष डाॅ. मनीष जैसल ने ‘बीएजेएमसी पाठ्यक्रम की रूपरेखा’ विषय पर छात्र-छात्राओं को संबोधित किया। उन्होंने नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं को पत्रकारिता एवं जनसंचार के अध्ययन की  प्रकृति, पाठ्यक्रम की संरचना तथा तेजी से बदलते मीडिया परिदृश्य से परिचित कराते हुए इस क्षेत्र में उपलब्ध व्यापक शैक्षणिक एवं व्यावसायिक संभावनाओं पर प्रकाश डाला। छात्र-छात्राओं से संवाद करते हुए डॉ. जैसल ने ‘फाइव पी’ पर्पज (उद्देश्य), पर्सपेक्टिव (दृष्टिकोण), पोटेंशियल (क्षमता), प्रोफेशनलिज्म (व्यावसायिकता) और प्रोग्रेस (प्रगति) को उनकी अकादमिक एवं व्यावसायिक यात्रा का आधार बनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि स्पष्ट उद्देश्य, व्यापक दृष्टिकोण, अपनी क्षमताओं की पहचान, पेशेवर कार्यशैली और निरंतर प्रगति छात्र-छात्राओं को अपने बेहतर भविष्य की दिशा में आगे ले जा सकती है। उन्होंने कहा कि “हम ऐसे दौर में जी रहे हैं, जहां संचार की आवश्यकता पहले से कहीं अधिक महत्वपूर्ण हो गई है। सूचना और तकनीक के तेजी से विस्तार ने पत्रकारिता एवं जनसंचार के क्षेत्र को नई संभावनाओं से जोड़ा है। ऐसे समय में बीएजेएमसी पाठ्यक्रम छात्र-छात्राओं को संचार की बदलती दुनिया को समझने, अपनी रचनात्मक क्षमताओं को विकसित करने और भविष्य की व्यावसायिक चुनौतियों के लिए स्वयं को तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
आट्र्स एंड डिजाईन में रचनात्मक सोच और व्यावहारिक कौशल पर जोर
ओरियंटेशन प्रोग्राम में एसओएडी विभाग कोआर्डिनेटर आकांक्षा तोमर ने कला एवं अभिकल्प से संबंधित पाठ्यक्रमों की रूपरेखा नवप्रवेशित  छात्र-छात्राओं के समक्ष रखी। उन्होंने संबंधित अध्ययन क्षेत्रों की प्रकृति और उनमें रचनात्मकता तथा व्यावहारिक दक्षता के महत्व से छात्र-छात्राओं को परिचित कराया। 
वहीं, फैशन डिजाइन पाठ्यक्रम की समन्वयक काजल चैधरी ने नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं को फैशन डिजाइन के क्षेत्र में उपलब्ध रचनात्मक एवं व्यावसायिक संभावनाओं से परिचित कराया। उन्होंने पाठ्यक्रम की शैक्षणिक संरचना के साथ छात्र-छात्राओं को रचनात्मक सोच, डिजाइन कौशल, प्रयोगधर्मिता और व्यावहारिक अनुभव के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि फैशन डिजाइन केवल परिधानों की रचना तक सीमित क्षेत्र नहीं है, बल्कि इसमें कल्पनाशीलता, तकनीकी दक्षता, सौंदर्यबोध और बाजार की समझ का समन्वय आवश्यक है।
डिजिटल परिसर से विद्यार्थियों को कराया परिचित
ओरियंटेशन प्रोग्राम में जिया खान ने आईटीएम यूनिवर्सिटी ग्वालियर के ई-परख एवं डिजिटल परिसर से संबंधित जानकारी नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं को दी। 
वहीं आशीष चंदेल ने आईडीईएपीएडी-चेंज द ऑर्बिट के माध्यम से नवाचार, उद्यमिता और नए विचारों को व्यावहारिक रूप देने की संभावनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं को अपने विचारों को केवल कल्पना तक सीमित न रखते हुए उन्हें नवाचार और उद्यमिता के माध्यम से प्रभावी पहल में बदलने के लिए प्रेरित किया गया। 
कैप्टन अमनदीप कौर ने नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं को सुरक्षित एवं सहयोगात्मक परिसर से संबंधित व्यवस्थाओं की जानकारी दी। उन्होंने शिकायत निवारण व्यवस्था, रैगिंग विरोधी प्रावधान तथा राष्ट्रीय कैडेट कोर से संबंधित अवसरों के बारे में विद्यार्थियों को अवगत कराया, ताकि वे विश्वविद्यालयी जीवन में जिम्मेदारी और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ सकें। 
ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट के निदेशक अर्पित सिंह चौहान ने नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं को कॅरियर निर्माण एवं रोजगार की तैयारी से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने छात्र-छात्राओं को अपने कौशल विकसित करने, व्यावसायिक क्षमता बढ़ाने तथा भविष्य में उपलब्ध रोजगार के अवसरों के लिए स्वयं को रणनीतिक रूप से तैयार करने की दिशा में मार्गदर्शन दिया। 
डॉ. अक्षय सेंगर ने स्वयं मूक कोर्स से संबंधित जानकारी देते हुए छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय स्तर पर उपलब्ध ऑनलाइन पाठ्यक्रमों और कक्षा से बाहर सीखने के अवसरों से परिचित कराया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को अपने नियमित पाठ्यक्रम के साथ अतिरिक्त ज्ञान एवं कौशल अर्जित करने के लिए उपलब्ध ऑनलाइन संसाधनों का उपयोग करने की दिशा बताई। 
कार्यक्रम में नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं को आईटीएम यूनिवर्सिटी ग्वालियर के शैक्षणिक वातावरण, डिजिटल सुविधाओं, छात्रवृत्ति एवं विभिन्न सीखने के अवसरों के साथ-साथ सुरक्षित परिसर एवं कॅरियर संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी मिली। 
 

posted by Admin
5

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->