सिर्फ 4 दिनों में 100 करोड़ रुपए नेट क्लब में शामिल हुआ रॉकिंग स्टार यश का 'टॉक्सिक' का तूफान


4 दिनों में 100 करोड़ रुपए नेट पार कर 'टॉक्सिक' ने दिखाई रॉकिंग स्टार यश की हिंदी मार्केट में दमदार पकड़


मुंबई, अगस्त 2026: रॉकिंग स्टार यश का पैन-इंडिया क्रेज एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा दिखा रहा है। 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' ने सिनेमाघरों में रिलीज़ के महज़ 4 दिनों में हिंदी मार्केट में 100 करोड़ रुपए नेट का शानदार आँकड़ा पार कर लिया है। यह उपलब्धि हिंदी भाषी बाजारों में फिल्म को मिल रहे जबरदस्त रिस्पॉन्स का सबूत है, खासकर नॉर्थ इंडिया के सेंटर्स में यश के लिए दर्शकों का क्रेज साफ देखने को मिल रहा है।

गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' को लेकर रिलीज़ से पहले ही जबरदस्त बज़ बना हुआ था। चार साल के लंबे गैप के बाद यश की बड़े पर्दे पर वापसी ने एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया। साउथ में यश की तगड़ी फैन फॉलोइंग तो पहले से ही है, लेकिन हिंदी बेल्ट में 'टॉक्सिक' को मिल रही शानदार प्रतिक्रिया ने उनके बढ़ते पैन-इंडिया स्टारडम में एक नया चैप्टर जोड़ दिया है।

बड़े मेट्रो शहरों से लेकर नॉर्थ इंडिया के अहम सेंटर्स तक, फिल्म को लेकर ऑडियंस में जबरदस्त इंटरेस्ट देखने को मिल रहा है। यश की लार्जर-दैन-लाइफ स्क्रीन प्रेज़ेंस फिल्म का सबसे बड़ा यूएसपी बनकर सामने आई है। खास बात यह है कि बॉलीवुड में अपना डेब्यू किए बिना ही यश ने हिंदी ऑडियंस के बीच जिस तरह की कनेक्ट बनाई है, 'टॉक्सिक' का रिस्पॉन्स उसे और पुख्ता करता है।

फिल्म ने पहले ही दिन हिंदी मार्केट में अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज करा दी थी। 'टॉक्सिक' के हिंदी वर्जन ने डे 1 पर 55.40 करोड़ रुपए नेट का शानदार कलेक्शन किया था, जो 2026 की सबसे बड़ी हिंदी ओपनिंग्स में से एक 
रही। इसके बाद भी फिल्म की रफ्तार थमी नहीं और लगातार मिल रहे मजबूत रिस्पॉन्स ने महज़ 4 दिनों में इसे 100 करोड़ रुपए नेट क्लब में पहुँचा दिया।

रॉकिंग स्टार यश के साथ फिल्म में नयनतारा, कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, रुक्मिणी वसंत और हुमा कुरैशी नज़र आ रही हैं। 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है। फिल्म का निर्माण वेंकट के. नारायण ने केवीएन प्रोडक्शंस और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के बैनर तले किया है।


'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' दुनियाभर के सिनेमाघरों में शानदार तरीके से चल रही है।

posted by Admin
3

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->