निगम आयुक्त चौधरी ने किया कन्वेंशन सेंटर का निरीक्षण
ग्वालियर। नगर निगम आयुक्त श्री अभिषेक चौधरी ने निगम द्वारा गोले के मंदिर क्षेत्र में बनाए जा रहे कन्वेंशन सेंटर का निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों से जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कार्यपालन यंत्री श्री पवन शर्मा ,सहायक यंत्री श्री अमित गुप्ता उपस्थित रहे।
नगर निगम ग्वालियर द्वारा 45 करोड रुपए की लागत से गोले के मंदिर क्षेत्र में कन्वेंशन सेंटर का निर्माण किया जा रहा है जो कि लगभग पूर्णता की ओर है। कन्वेंशन सेंटर के संचालन एवं संधारण के लिए एजेंसी का भी चयन हो गया है। इसी क्रम में आज बुधवार को नगर निगम आयुक्त श्री अभिषेक चौधरी ने कन्वेंशन सेंटर का निरीक्षण किया तथा पूरे भवन का अवलोकन करते हुए बारीकी से एक एक बिंदु पर जानकारी ली और अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी अन्य विभाग के समन्वय में कोई समस्या आ रही हो तो तत्काल बताएं और कन्वेंशन सेंटर का कार्य पूर्ण कर संबंधित एजेंसी को हैंडओवर करने की कार्रवाई करें।