बारिश के बीच निगम आयुक्त एवं अधिकारियों ने किया मैदानी निरीक्षण


ग्वालियर। सुबह से हो रही बारिश के बीच नगर निगम आयुक्त श्री अभिषेक चौधरी के निर्देश पर निगम के सभी वरिष्ठ अधिकारियों एवं क्षेत्राधिकारियों ने बुधवार को प्रातः 7 बजे से अपने-अपने क्षेत्रों में मैदानी निरीक्षण किया। अधिकारियों ने विभिन्न क्षेत्रों में जलभराव, साफ-सफाई एवं जल निकासी की स्थिति का जायजा लिया तथा मौके पर ही निगम के अमले को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
नगर निगम आयुक्त श्री अभिषेक चौधरी ने प्रातः 7 बजे जोन क्रमांक 21 के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 54 एवं 55 के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने जलभराव वाले स्थानों पर जल निकासी की व्यवस्था तथा साफ-सफाई का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने 1000 बिस्तर अस्पताल रोड एवं कटोरा ताल स्थित शौचालय का निरीक्षण किया।
इसके बाद आयुक्त श्री चौधरी ने वार्ड क्रमांक 58 के माधव नगर क्षेत्र में नागरिकों के घरों पर कचरा सेग्रीगेशन की व्यवस्था का अवलोकन किया। उन्होंने सुरेश नगर, थाटीपुर, मयूर मार्केट, सब्जी मंडी, पीएनटी कॉलोनी होते हुए मेला ग्राउंड स्थित एफसीटीएस तथा जलालपुर स्थित एफसीटीएस प्लांट का निरीक्षण किया। इसके पश्चात उन्होंने केदारपुर प्लांट पहुंचकर कचरा प्रोसेसिंग कार्य का जायजा लिया। आयुक्त ने प्लांट परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने तथा कचरे की प्रोसेसिंग का कार्य व्यवस्थित एवं निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार कराने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त श्री टी. प्रतीक राव, उपायुक्त श्री मुकेश बंसल, कार्यपालन यंत्री श्री शैलेंद्र सक्सेना सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
इसी क्रम में अपर आयुक्त श्री प्रदीप तोमर ने वार्ड क्रमांक 8 के अंतर्गत नरसिंह नगर क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने क्षेत्र में जलभराव की स्थिति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को जल निकासी एवं साफ-सफाई की व्यवस्था तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय पार्षद श्री मनोज राजपूत सहित क्षेत्र के नागरिक उपस्थित रहे।
अपर आयुक्त श्री मुनीश सिंह सिकरवार ने वार्ड क्रमांक 63 में निर्माणाधीन नवीन सामुदायिक भवन का निरीक्षण किया तथा निर्माण कार्य की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।
इसके साथ ही नगर निगम के अन्य सभी वरिष्ठ अधिकारियों एवं क्षेत्राधिकारियों ने भी अपने-अपने क्षेत्रों में बारिश के बीच मैदानी निरीक्षण किया। अधिकारियों ने निगम के अमले के साथ जलभराव वाले स्थानों पर जल निकासी, नालियों की सफाई एवं आवश्यक साफ-सफाई की व्यवस्था कराई। निगम के अधिकारियों ने बारिश के दौरान नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए मौके पर मौजूद रहकर व्यवस्थाओं की निगरानी की।

posted by Admin
10

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->