गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स ने मालनपुर में अपनी चौथी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगाई, मुख्यमंत्री ने किया उदघाटन

मालनपुर| गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (जीसीपीएल) ने 26 अगस्त को मालनपुर, मध्य प्रदेश में अपनी चौथी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ जीसीपीएल की एग्जिक्यूटिव चेयरपर्सन, निसाबा गोदरेज मौजूद थीं। यह मध्य प्रदेश के औद्योगिक विकास की ओर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, जिससे मैन्युफैक्चरिंग में बड़े निवेश के लिए पसंदीदा स्थान में रूप में राज्य की स्थिति मजबूत हुई है। जीसीपीएल सन 1991से मालनपुर में मौजूद है। जीसीपीएल प्लांट इंडस्ट्रियल एरिया, मालनपुर, जिला भिंड में कुल 65 एकड़ के क्षेत्र में फैला है, जिसमें अब तक कुल 850 करोड़ का निवेश हो चुका है। यह साईट पिछले तीस सालों में जीसीपीएल के मैन्युफैक्चरिंग सिस्टम का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुकी है, जो साबुन, हेयर कलर्स, घरेलू कीटनाशकों आदि का निर्माण करती है। इस विस्तार के अंतर्गत इस साईट में 480 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश के साथ चौथी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट शुरू की गई है।
इस मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का उद्घाटन मध्य प्रदेश की बढ़ती औद्योगिक शक्ति को दर्शाता है। इससे विस्तार, सस्टेनेबिलिटी और आत्मनिर्भरता के सिद्धांतों के साथ भारत की एफएमसीजी लीडरशिप को मजबूत बनाने की जीसीपीएल की प्रतिबद्धता प्रदर्शित होती है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा, ‘‘मध्य प्रदेश में गोदरेज का सफर उद्योग के साथ इस राज्य की मजबूत और स्थायी पार्टनरशिप का प्रमाण है। 1991 में मालनपुर में अपनी पहली इकाई की स्थापना से लेकर आज अपने विस्तारित मैन्युफैक्चरिंग हब के उद्घाटन तक कंपनी ने लगातार मध्य प्रदेश में रोजगार निर्माण, औद्योगिक विकास और आर्थिक वृद्धि में अपना योगदान दिया है। हमारे लिए यह गर्व की बात है कि अब मालनपुर में एशिया की सबसे बड़ी इंटीग्रेटेड सोप मैन्युफैक्चरिंग सुविधा है। यह एक तरफ गोदरेज की इनोवेशन की विरासत,तो दूसरी तरफ निवेश एवं मैन्युफैक्चरिंग के लिए पसंदीदा स्थान के रूप में मध्य प्रदेश के विकास को प्रदर्शित करती है। यह बहुत उत्साहवर्धक है कि इस प्लांट में समावेशी विकास पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। प्लांट के कर्मचारियों में महिलाओं की भूमिका और अधिक महत्वपूर्ण होती जा रही है। हम न केवल औद्योगिक प्रगति में, बल्कि एम्बेड प्रोग्राम जैसे कार्यक्रमों द्वारा जनस्वास्थ्य को बेहतर बनाने में भी गोदरेज के योगदान की सराहना करते हैं। हम एक समृद्ध, आत्मनिर्भर और विकसित मध्य प्रदेश की दिशा में इस पार्टनरशिप को और अधिक मजबूत बनाने के लिए आशान्वित हैं।’’
इस प्लांट के उद्घाटन के बारे में निसाबा गोदरेज, एग्जिक्यूटिव चेयरपर्सन, गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (जीसीपीएल) ने कहा, ‘‘इस विस्तार के बाद अब एशिया की सबसे बड़ी सोप मैन्युफैक्चरिंग सुविधा मालनपुर में है। यहाँ पर हमारे प्लांट हर मिनट 4,000 तक सोप बार बना सकते हैं। यह अत्याधुनिक प्लांट गोदरेज और मध्य प्रदेश के बीच 35 सालों की पार्टनरशिप प्रदर्शित करता है, जो 1991 में मालनपुर में हमारे पहले मैन्युफैक्चरिंग प्लांट के साथ शुरू हुई थी। हमें उम्मीद है कि यह प्लांट पूरी तरह ऑपरेशनल होने के बाद 3,800 करोड़ रुपये के टर्नओवर का निर्माण करेगा। हमें इस बात पर गर्व है कि इस फैक्ट्री ने मैन्युफैक्चरिंग में महिलाओं के लिए अवसरों का निर्माण करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। पिछले साल मध्य प्रदेश सरकार ने महिलाओं को नाईट शिफ्ट में काम करने में समर्थ बनाने के लिए जो कदम उठाया है और उनकी सुरक्षा के जो उपाय किए हैं, उससे हमारा उत्साह काफी बढ़ा है। इस फैसले से महिलाओं के लिए नौकरियों, कौशल और लीडरशिप की भूमिकाओं के अवसर बढ़े हैं।’’
आसिफ मालबारी, एमडी एवं सीईओ, गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (जीसीपीएल) ने कहा, ‘‘इस प्लांट का निर्माण अत्याधुनिक ऑटोमेशन और डिजिटाईजेशन के साथ किया गया है। यहाँ पर हाई स्पीड प्रोडक्शन लाईन हमारी मौजूदा लाईंस के मुकाबले लगभग तीन गुना ज्यादा तेजी से ऑपरेट करती हैं, जिससे प्रोडक्शन की एफिशियंसी काफी अपग्रेड हो जाती है। हमने इस विस्तार के लिए लगभग 480 करोड़ रुपये का निवेश किया है, जिससे मालनपुर में हमारा कुल निवेश बढ़कर 850 करोड़ रुपये से अधिक हो गया है। इसके साथ ही सोप मैन्युफैक्चरिंग की हमारी कुल क्षमता बढ़कर प्रति वर्ष 2 लाख मीट्रिक टन से अधिक हो गई है, जिससे मालनपुर एशिया के सबसे बड़े इंटीग्रेटेड सोप मैन्युफैक्चरिंग प्लांट्स में से एक बन गया है। यह विस्तारित और आधुनिक सुविधा साबुन के अलावा भी अनेकों उत्पादों का निर्माण करेगी, जिनमें हमारे सबसे अधिक बिकने वाले ब्रांड्स जैसे सिंथॉल, गोदरेज नं. 1, गुडनाईट, गोदरेज एयर और गोदरेज एक्सपर्ट हेयर कलर शामिल हैं। मध्य प्रदेश सरकार का प्रगतिशील और फ्यूचरिस्टिक विजन काबिलेतारीफ है। हम निवेशकों को अनुकूल वातावरण और ईज ऑफ डूईंग बिजनेस प्रदान करने के लिए उनकी सराहना करते हैं। उन्होंने हमें यह दीर्घकालिक निवेश करने का आत्मविश्वास दिया है।’’जीसीपीएल के व्यापक सस्टेनेबिलिटी लक्ष्यों के अनुरूप विकसित यह सुविधा पर्यावरण के लिए जवाबदेही और इंडियन ग्रीन बिल्डिंग काउंसिल (आईजीबीसी) के दिशानिर्देशों का अनुपालन करती है। इस मौके पर गोदरेज के स्थानीय यूनिट हेट अब्दुल, पूर्व प्रेसीडेंट राजेश तिवारी, पूर्व वाईस प्रेसीडेंट एचआर अविनाश मिश्रा, सूर्या रोशनी के यूनिट हेड तपन बंदोपाध्याय, वाइस प्रेसीडेंट एचआर मुकुल चतुर्वेदी, संजय सिंह, गोदरेज के अभिषेक प्रियदर्शी, आनंद शर्मा सहित अन्य स्थानीय उद्योगों के प्रमुख लोग उपस्थित थे। 

posted by Admin
100

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->