सत्य बोलने से लेकर सबके लिए समान व्यवहार रोटरी क्लब में सीखने को मिलता है: ज्योतिरादित्य सिंधिया


*- डॉ. प्रियंबदा भसीन अध्यक्ष एवं उदित चतुर्वेदी सचिव बने* 
ग्वालियर। रोटरी क्लब ग्वालियर के 80वें शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए केन्द्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि सत्य बोलना रोटरी क्लब के 4 सूत्रीय टेस्ट का पहला वाक्य है। हम अपने जीवन में जो कुछ भी करते हैं उसे 4 सूत्रों पर परीक्षण करें। क्या ये सत्य है, क्या यह सबके लिए लाभदायक है। अगर दूसरों के लिए जीना सीखना है तो रोटरी में सीखना चाहिए और 80 साल में रोटरी क्लब की पहली महिला अध्यक्ष डॉ. प्रियंबदा भसीन अपनी पूरी टीम को साथ लेकर मानवता के लिए जो सेवा कार्य करेंगी, वह सराहनीय होगा। उन्होंने डॉ. प्रियंबदा भसीन को अध्यक्ष एवं उदित चतुर्वेदी को सचिव पद की शपथ दिलाई। इस अवसर पर डॉ. प्रियंबदा भसीन ने अपने सेवा कार्य सरस्वती शिशु मंदिर में स्मार्ट क्लास, क्लॉक टॉवर, 8 व्हील चेयर जे.ए.एच. अस्पताल आदि को देने की बात कही। उन्होंने कहा कि हम नशा मुक्ति, सायबर सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण जैसे कार्यों पर कार्य करेंगे। कार्यक्रम का संचालन पूर्व प्रांतपाल भूपेन्द्र जैन ने किया। स्वागत भाषण पूर्व अध्यक्ष रोहित जैन द्वारा दिया गया। इस अवसर पर 7 नये सदस्यों ने रोटरी क्लब ग्वालियर में प्रवेश किया, पदाधिकारियों को शपथ डीजीएन प्रदीप पाराशर, पीडीजी डॉ. वीरेन्द्र कुमार गंगवाल ने दिलाई। आभार प्रदर्शन उदित चतुर्वेद ने किया। इस अवसर पर सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूति अरुण मिश्रा सहित शहर के 300 से अधिक गणमान्य व्यक्ति एवं रोटेरियन उपस्थित थे।यह जानकारी मीडिया प्रभारी हिमांशु छापड़िया ने दी।

posted by Admin
10

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->