काम को मतदाता ने सम्मान दियाः दीपक अग्रवाल
ग्वालियर। मप्र चेंबर आफ कामर्स में मानसेवी सचिव पद पर दोबारा जीते दीपक अग्रवाल ने माना कि काम को चेंबर सदस्यों व व्यापारी समाज ने पसंद किया। इसी कारण उन्हें दोबारा मौका मिला। दीपक अग्रवाल ने कहा कि उन्होंने सदा चेंबर हित व व्यापारी की परेशानी को दूर करने के लिये काम किया हैं। उन्होंने चेंबर का डिजीटलाइजेशन करने का सबसे बड़ा काम किया है। अब पूरा चेंबर रिकार्ड आनलाइन उपलब्ध है और आनलाइन ही हम व्यापारी की शिकायत मिलने पर तुरंत मदद का अभियान भी चला रहे हैं।