चेंबर सदस्यों का प्रेम अविस्मरणीयः सुरेश बंसल
ग्वालियर। मप्र चेंबर आफ कामर्स के नवनिर्वाचित संयुक्त अध्यक्ष सुरेश बंसल ने कहा है कि चेंबर के सदस्यों ने उन्हें जो प्रेम दिया है, उसका ऋण वह कभी नहीं उतार पायेंगे। चेंबर में सबसे बड़ी जीत दर्ज कर रिकार्ड बनाने वाले सुरेश बंसल ने कहा कि वह सदा व्यापारी समाज और सामाजिक कार्यों की भलाई व सेवा के लिये तत्पर रहते है। इसी कारण उन्हें लोगों ने अपार स्नेह दिया हैं। सुरेश बंसल ने कहा कि हम सब पदाधिकारी मिलकर व्यापार जगत व ग्वालियर के समुचित विकास के लिये भी पहल करेंगे।