अब आम व्यापारी भी चुनाव लड़ सकेगाः डा. प्रवीण अग्रवाल
ग्वालियर। मप्र चेंबर आफ कामर्स के नवनिर्वाचित अध्यक्ष डा. प्रवीण अग्रवाल ने कहा है कि उनकी जीत आम व्यापारी की है और यह जीत साबित करेगी की आम व्यापारी भी चेंबर का चुनाव बिना धन बल के भी जीत सकता है।
डा. प्रवीण अग्रवाल ने कहा कि चेंबर में अब हमारी टीम नई विकासवादी सोच व व्यापारी हित के साथ काम करेगी। उन्होंने कहा कि यह प्रत्येक व्यापारी और व्यापारी समाज की एकता की जीत है।