ग्वालियर। मप्र चेंबर आफ कामर्स के सहसचिव पद पर जीते दीपक पमनानी ने कहा कि उन्हें सभी चेंबर सदस्यों का साथ मिला। पमनानी ने कहा कि वह अपनी जीत को आम व्यापारी की जीत मानते हैं। पमनानी ने कहा कि हम सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारी मिलकर ग्वालियर अंचल के उद्योग व व्यवसाय जगत की उत्तरोत्तर प्रगति के लिये काम करेंगे।