सेवा का मौका दीजिए, एक आवाज पर आधी रात को घर के सामने खड़ा मिलूंगाः आशुतोष तिवारी
ग्वालियर। भारतीय जनता पार्टी के दतिया विधानसभा उपचुनाव के प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने शनिवार को दतिया नगर एवं ग्रामीण के प्रसूरा, भदूमरा, ऐरई, हिढोरा, घुघसी, औरीना, सिजोरा, खिरिया, कुरथरा एवं कमथरा सहित अनेक गांवों में जनसंपर्क कर मतदाताओं से आशीर्वाद एवं समर्थन मांगा। जनसंपर्क के दौरान शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में उनका आत्मीय स्वागत कर नागरिकों ने किया।
आशुतोष तिवारी ने जनसंपर्क के दौरान कहा कि वे राजनीति नहीं, बल्कि सेवा का संकल्प लेकर जनता के बीच आए हैं। मुझे सेवा का अवसर दीजिए। आपकी किसी भी आवश्यकता के समय आधी रात को एक आवाज पर मैं आपके घर के सामने खड़ा मिलूंगा। उन्होंने विश्वास दिलाया कि दतिया के विकास कार्यों की गति कभी नहीं रुकने दी जाएगी और जनता की हर समस्या के समाधान के लिए वे सदैव उपलब्ध रहेंगे।जनसंपर्क से पूर्व आशुतोष तिवारी ने मां पीताम्बरा के दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया। जनसंपर्क के दौरान बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।