यह चुनाव दतिया के विकास का चुनाव हैः डॉ. महेन्द्र सिंह

ग्वालियर। कार्यकर्ता हर बूथ के एक-एक घर पहुंचकर भाजपा की डबल इंजन सरकार की उपलब्धियां गिनाकर पार्टी प्रत्याशी को विजयी बनाने का आशीर्वाद मांगें। यह चुनाव दतिया के विकास का चुनाव है, भाजपा सभी समाज वर्ग के हितों के लिए प्रतिबद्ध है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह ने शनिवार को दतिया जिला कार्यालय में दतिया विधानसभा के सभी मंडलों एवं शक्ति केंद्र के कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए  कहीं। 
भाजपा के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी कार्यों को जनता को बताकर पार्टी प्रत्याशी के लिए आशीर्वाद मांगें। भाजपा की डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाना कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है, ताकि जनता को पता चले कि भाजपा देश और प्रदेश के विकास के लिए क्या-क्या कार्य कर रही है। भाजपा सरकार में दतिया विधानसभा को नई पहचान मिली है। यहां पर कई विकास के कार्य कराए गए हैं। यह उपचुनाव भाजपा के विकास और कांग्रेस पार्टी के विनाश का चुनाव है। भाजपा सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास पर चलने वाली पार्टी है। भाजपा जो कहती है वह करके भी दिखाती है। कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को बताएं कि भाजपा ने जो वादा किया उसे हर हाल में पूरा भी किया है। यह जीत आने वाले समय में दतिया विधानसभा के विकास और भविष्य का निर्माण भी करेगी।

posted by Admin
8

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->