बराबर मत आने पर पर्ची में जीते सुरेन्द्र अग्रवाल
ग्वालियर। मप्र चेंबर आफ कामर्स के चुनाव में कार्यकारिणी के सदस्यों में दो सदस्यों के एक से बराबर मत आने पर निर्वाचन अधिकारी को पर्ची डालनी पड़ी, जिसमें पर्ची में सुरेन्द्र अग्रवाल विजयी घोषित किये गये।
चेंबर के विवाह व्यवसाय समूह क्रमांक 38 में अग्रवाल समाज के सामाजिक कार्यकर्ता सुरेन्द्र अग्रवाल व अन्य प्रत्याशी गिरीश शर्मा दोनों को बराबर 22-22 मत मिले। जिस कारण निर्वाचन अधिकारी ने विवाद को देखते हुये पर्ची डाली। जिसमे सुरेन्द्र अग्रवाल की पर्ची निकलने पर उन्हें विजयी घोषित किया गया। सुरेन्द्र अग्रवाल ने इस मौके पर कहा कि वह देवकृपा से जीते है और इसी कारण वह अपने पूरे कार्यकाल में प्रत्येक व्यापारी बंधु के सुख दुख में खड़े रहेंगे।