आबकारी विभाग ने कार्रवाई कर 5500 किलो गुड़लहान अवैध शराब जब्त की

ग्वालियर । कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान के निर्देश पर आबकारी विभाग द्वारा जिले में अवैध शराब के विरूद्ध निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में विभाग द्वारा घाटीगांव क्षेत्र में दबिश देकर प्रभावी कार्रवाई की गई है। कार्रवाई के दौरान 5500 किलो गुड़लहान अवैध शराब जब्त की गई। विभाग द्वारा सात प्रकरण भी दर्ज किए गए हैं। 
सहायक आबकारी आयुक्त राकेश कुर्मी ने बताया कि मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर आबकारी विभाग की टीम ने चीनोर, घाटीगांव एवं मोहना क्षेत्र में दबिश देकर कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान घाटीगांव स्थित कंजर डेरे से 10 लीटर हाथभट्टी मदिरा बरामद की गई। वहीं, मोहना स्थित कंजर डेरे से 11 प्लास्टिक टंकियों में लगभग 5,500 किलोग्राम गुड़ लहान बरामद हुआ। मौके पर गुड़ लहान के नमूने लेकर शेष लहान को फैलाकर विधिवत नष्ट किया गया। इसके अतिरिक्त पाटई गांव से 5 लीटर हाथभट्टी मदिरा भी जब्त की गई। इसके अलावा हजीरा स्थित कांचमील क्षेत्र में रवि तोमर के आवास पर की गई कार्रवाई के दौरान 177 पाव देशी प्लेन मदिरा बरामद की गई। 
उक्त सभी मामलों में आरोपियों के विरुद्ध मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(1) के अंतर्गत कुल 7 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए हैं। जब्त की गई देशी एवं हाथभट्टी मदिरा तथा नष्ट किए गए गुड़ लहान का अनुमानित मूल्य लगभग 5.55 लाख है। यह कार्रवाई ग्वालियर कंट्रोल रूम प्रभारी एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी राजेश तिवारी के निर्देशन में संपन्न हुई। कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक विवेक पटसारिया, शिवा रघुवंशी एवं सुश्री रोशनी पाटीदार सहित आबकारी आरक्षक रवि बघेल, एकल कुटे, चेतन जयंत, राहुल त्यागी एवं अन्य स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा। विभाग द्वारा जिले में अवैध मदिरा के विरूद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा। 

posted by Admin
22

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->