ग्वालियर । उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा शनिवार को अल्प प्रवास पर ग्वालियर आए । उनके साथ किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री ऐदल सिंह कंषाना भी ग्वालियर आए। उपमुख्यमंत्री देवड़ा ने मुरार सर्किट हाउस पहुंचकर भाजपा जिला अध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया सहित अन्य जनप्रतिनिधियों से चर्चा की। इसके बाद दतिया जिले के लिये प्रस्थान किया।