सीईओ जिला पंचायत ने ग्रामीण क्षेत्र में किया औचक निरीक्षण

ग्वालिय। घाटीगांव, बरई एवं तिघरा ग्राम सहित अन्य ग्रामों में भ्रमण कर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सोजान सिंह रावत ने विभिन्न शासकीय संस्थाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पशु चिकित्सालय, आयुर्वेद उप स्वास्थ्य केंद्र, आयुष्मान आरोग्य मंदिर, लोक सेवा केंद्र, आंगनवाड़ी केंद्रों तथा निर्माण कार्यों का जायजा लिया। साथ ही तिघरा में पशुपालकों से टीकाकरण अभियान के संबंध में चर्चा कर फीडबैक लिया।
निरीक्षण के दौरान आयुर्वेद उप स्वास्थ्य केंद्र में तीन कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। इस पर जिला पंचायत सीईओ ने जिला आयुर्वेद अधिकारी को संबंधित कर्मचारियों का तीन-तीन दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। साथ ही लोक सेवा केंद्र के निरीक्षण में प्रत्येक आवेदन का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही निर्धारित शुल्क से अधिक राशि वसूले जाने की शिकायतों की जांच कराने के लिए कहा गया। आंगनवाड़ी केंद्रों के निरीक्षण में पंजीकृत बच्चों की तुलना में उपस्थिति कम मिलने एवं भोजन का सैंपल भी उपलब्ध न होने पर जिला पंचायत सीईओ ने नाराजगी जताई। उन्होंने महिला एवं बाल विकास अधिकारी को संबंधित कर्मचारियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
सीईओ ने बरई ग्राम में ग्रामीणों से संवाद कर विभिन्न शासकीय योजनाओं की जमीनी स्थिति की जानकारी ली गई। ग्रामीणों ने शासकीय मंदिर के जीर्णोद्धार की मांग रखी। इस पर ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग को मरम्मत का एस्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए गए। पशु चिकित्सालय बरई एवं घाटीगांव में अव्यवस्थाएं पाए जाने पर संबंधित प्रभारियों को व्यवस्थाएं तत्काल सुधारने के निर्देश दिए गए। तिघरा ग्राम में पशुपालकों से टीकाकरण अभियान की प्रगति पर चर्चा की गई। निरीक्षण के दौरान पशुओं के टीकाकरण कार्य में ढिलाई सामने आने पर उप संचालक, पशुपालन विभाग को संबंधित अधिकारी के विरुद्ध निलंबन का प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए गए।

posted by Admin
10

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->