क्रिएटिव हाउस के प्रत्याशियों ने मुरार एवं सराफा बाजार में किया जनसंपर्क

ग्वालियर। मध्यप्रदेश चेंबर आफ कमर्स एंड इंडस्ट्रीज के चुनाव में 6 दिन शेष रह गए हैं। इसको देखते हुए सभी प्रत्याशियों ने अपने प्रचार को तीव्र गति से व्यापारियों से मिलने का अभियान चालू कर दिया है। क्रिएटिव हाउस के प्रत्याशियों ने शनिवार सुबह सर्वप्रथम मुरार बारादरी चैराहा स्थित महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर पुष्प माला अर्पित कर पूजा अर्चना की। उसके बाद पूरे मुरार क्षेत्र में सघन जनसंपर्क किया एवं शाम को सराफा स्थित स्वर्णा ज्वेलर्स से जनसंपर्क प्रारंभ कर पूरे सराफा बाजार में व्यापारियों से मुलाकात कर आशीर्वाद प्राप्त किया। 
इस अवसर पर हाउस के संयुक्त अध्यक्ष के पद के प्रत्याशी सुरेश बंसल ने कहा कि शनिवार को जनसंपक के दौरान मुरार और सराफा बाजार में जो आत्मीयता मिली है उससे मन बहुत प्रसन्न है मैं सभी व्यापारी भाइयों को नमन करता हूं जिन्होंने मुझे इतना प्यार और सम्मान दिया। वहीं उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी संदीप नारायण अग्रवाल ने कहा कि शनिवार को मुरार एवं सराफा बाजार में हमारा जनसंपर्क अभियान चला। हमें जो व्यापारियों का साथ मिल रहा है उससे ऐसा लगता है कि हम पांचों प्रत्याशी विजयी होकर व्यापारियों के हित में काम करेंगे। वहीं कोषाध्यापक के प्रत्याशी वरिष्ठ समाजसेवी अजय गोयल ने कहा कि हमें व्यापारियों द्वारा अथासमर्थन और सहयोग मिल रहा है।

posted by Admin
10

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->