प्रभारी मंत्री सिलावट 12 जुलाई को ग्वालियर आयेंगे
ग्वालियर। जिले के प्रभारी मंत्री एवं जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट 12 जुलाई को ग्वालियर प्रवास पर आयेंगे। श्री सिलावट इस दिन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ इंदौर से विमान द्वारा रवाना होकर अपरान्ह लगभग 01 बजे राजमाता विजयाराजे सिंधिया एयर टर्मिनल पहुँचेंगे। प्रभारी मंत्री यहां से व्हीआईपी सर्किट हाउस मुरार जायेंगे। ग्वालियर प्रवास के दौरान श्री सिलावट विभिन्न स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे।