आईटीएम ग्लोबल स्कूल ग्वालियर में ग्रेजुएशन सेरेमनी ‘सोलीमनिटास-2026‘ आयोजित


- केजी (EY3/KG/UKG)]  , ग्रेड-5, ग्रेड-8, ग्रेड-10 और ग्रेड-12  ( सत्र 2025-26) के स्टूडेंट्स को एजुकेशन का एक फेज पूरा करने पर ग्रेजुएशन सेरेमनी का आयोजन किया गया

- यदि लक्ष्य स्पष्ट और संकल्प मजबूत हो, तो दुनिया में कोई भी उपलब्धि असंभव नहीं हैः मुख्य अतिथि कर्नल पुष्पविंदर कौर 

- अभिभावक अपने बच्चों की सफलता का मूल्यांकन केवल अंकों से नहीं, बल्कि उनकी जिज्ञासा, आत्मविश्वास और स्वतंत्र सोच से करेंः प्रो-चांसलर डॉ. दौलत सिंह चौहान

- ग्रेजुएशन सेरेमनी स्टूडेंट्स के जीवन का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है, जो उनकी मेहनत, समर्पण और उपब्धियों का उत्सव हैः प्रिंसिपल गीता एस

- स्टेज पर स्टूडेंट्स ने साझा किए अपने अनुभव 

- स्टूडेंट्स ने जोशीले अंदाज में उछाली हैट, गाया ग्रेजुएशन गीत

ग्वालियर । आईटीएम ग्लोबल स्कूल ग्वालियर में ग्रेजुएशन सेरेमनी ‘सोलीमनिटास-2026’ का आयोजन किया गया। जहां स्कूल के ग्रेड केजी ;म्ल्3ध्ज्ञळध्न्ज्ञळद्ध, ग्रेड-5, ग्रेड-8, ग्रेड-10, ग्रेड-12 (सत्र 2025-2026) के स्टूडेंट्स को उनके स्कूली एजुकेशन का एक फेज पूरा करने के लिए ग्रेजुएशन सर्टिफिकेट प्रदान किए गए। ‘सोलीमनिटास-2026’ का आयोजन आईटीएम यूनिवर्सिटी ग्वालियर के तुरारी कैंपस के एलडीवी ब्लॉक स्थित उस्ताद अलाउद्दीन खान ऑडीटोरियम में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कर्नल पुष्पविंदर कौर (कमांडिंग ऑफिसिर 3 एमपी गर्ल्स बटालियन, एनसीसी) और विशिष्ट अतिथि के रूप में डीईओ ग्वालियर स्वीटी मंगल एवं आईटीएम यूनिवर्सिटी ग्वालियर के प्रो-चांसलर डॉ. दौलत सिंह चौहान शामिल हुए। इस अवसर पर आईटीएम ग्लोबल स्कूल की प्रिंसिपल गीता एस., डीन अकेडमिक अनीता मित्तल, सीएओ रेनू अग्रवाल सहित शिक्षकगण, अभिभावक और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। वहीं कार्यक्रम का संचालन छात्र शौर्यवीर, र्साइं, हर्षवर्धन, वंशिका और मायांशी ने किया।
ग्रेजुएशन सेरेमनी स्टूडेंट्स के जीवन का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है, जो उनकी मेहनत, समर्पण और उपब्धियों का उत्सव हैः प्रिंसिपल गीता एस
आईटीएम ग्लोबल स्कूल ग्वालियर द्वारा आयोजित ग्रेजुएशन सेरेमनी ‘सोलीमनिटास-2026 का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इस दौरान अतिथियों को पौधा एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर पूरे वातावरण को उत्साह और उल्लास से भर दिया। कार्यक्रम की शुरूआत में प्रिंसिपल गीता एस. ने स्वागत उद्बोधन देते हुए ग्रेजुएशन सेरेमनी स्टूडेंट्स के जीवन का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है, जो उनकी मेहनत, समर्पण और उपलब्धियों का उत्सव है। उन्होंने कहा कि आज का दिन केवल प्रमाण-पत्र प्राप्त करने का अवसर नहीं, बल्कि नए सपनों, नई जिम्मेदारियों और अनंत संभावनाओं की ओर बढ़ने का शुभारंभ भी है। उन्होंने कहा कि सफलता केवल अंकों से नहीं, बल्कि अच्छे चरित्र, मानवीय संवेदनाओं और समाज के प्रति उत्तरदायित्व निभाने से भी मापी जाती है। इसके साथ ही उन्होंने सभी स्टूडेंट्स के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। 
यदि लक्ष्य स्पष्ट और संकल्प मजबूत हो, तो दुनिया में कोई भी उपलब्धि असंभव नहीं हैः मुख्य अतिथि कर्नल पुष्पविंदर कौर 
आईटीएम ग्लोबल स्कूल ग्वालियर द्वारा आयोजित ग्रेजुएशन सेरेमनी ‘सोलीमनिटास-2026 के अवसर पर मुख्य अतिथि कर्नल पुष्पविंदर कौर 
ने स्टूडेंट्स को ग्लोबल रिस्पॉसिबल सिटिजन (वैश्विक उत्तरदायी नागरिक) बनने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि ग्लोबल सिटिजन वही है जो नई संस्कृतियों और विचारों को खुले मन से अपनाए तथा अपने ज्ञान का उपयोग समाज के हित में करे। भारतीय सैना में अपने अनुभव साझा करते हुए उन्होंने स्टूडेंट्स को डिजिटल माध्यमों का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने, अनुशासित जीवन अपनाने तथा हर चुनौती का दृढ़ संकल्प के साथ सामना करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि यदि लक्ष्य स्पष्ट और संकल्प मजबूत हो, तो दुनिया में कोई भी उपलब्धि असंभव नहीं है।
अभिभावक अपने बच्चों की सफलता का मूल्यांकन केवल अंकों से नहीं, बल्कि उनकी जिज्ञासा, आत्मविश्वास और स्वतंत्र सोच से करेंः प्रो-चांसलर डॉ. दौलत सिंह चौहान
ग्रेजुएशन सेरेमनी ‘सोलीमनिटास-2026 के अवसर पर विशिष्ट अतिथि एवं आईटीएम यूनिवर्सिटी ग्वालियर के प्रो-चांसलर डॉ. दौलत सिंह चौहान ने कहा कि जीवन की प्रत्येक छोटी-बड़ी उपलब्धि का उत्सव मनाया जाना चाहिए। उन्होंने भारत की शिक्षा व्यवस्था में आए सकारात्मक परिवर्तन का उल्लेख करते हुए बताया कि स्वतंत्रता के समय जहां बहुत कम लोग 8वीं कक्षा तक शिक्षा प्राप्त कर पाते थे, वहीं आज उच्च शिक्षा में सकल नामांकन अनुपात लगभग 28 प्रतिशत तक पहुंच चुका है। उन्होंने स्टूडेंट्स को तीन महत्वपूर्ण संदेश दिए। पहला, तर्कशक्ति एवं समालोचनात्मक चिंतन का विकास करें। दूसरा, तकनीक का उपयोग सीखने और नवाचार के लिए करें, न कि केवल सोशल मीडिया तक सीमित रहें। और तीसरा, समाज से हर प्रकार के भेदभाव को समाप्त कर समानता एवं सम्मान की भावना को अपनाएं। उन्होंने अभिभावकों से भी आग्रह किया कि वे बच्चों की सफलता का मूल्यांकन केवल अंकों से नहीं, बल्कि उनकी जिज्ञासा, आत्मविश्वास और स्वतंत्र सोच से करें।
स्टेज पर स्टूडेंट्स ने साझा किए अपने अनुभव 
आईटीएम ग्लोबल स्कूल ग्वालियर द्वारा आयोजित ग्रेजुएशन सेरेमनी ‘सोलीमनिटास-2026 के अवसर पर यूकेजी-केजी ग्रेड के स्टूडेंट्स ने अपने भोले और मासूमियत भरे शब्दों में अपने विचार रखे और कविताएं सुनाईं। इसके साथ ही ग्रेड-8 की स्टूडेंट शान्वी गुप्ता, ग्रेड-10 की स्टूडेंट अन्वी और ग्रेड-12 की स्टूडेंट रिधिमा ने एक प्रेरणादायक भाषण देकर अपने शैक्षणिक सफर को साझा किया और शिक्षकों के मार्गदर्शन के लिए आभार प्रकट किया। ग्रेड-12 की स्टूडेंट रिधिमा ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि आईटीएम ग्लोबल स्कूल ग्वालियर में शिक्षकों ने हमें गाइड किया और मोटीवेट किया, उसी का नतीजा आज हमने अच्छे मार्क्स प्राप्त किए हैं। उन्होंने कहा कि आज मेरे जीवन का बहुत ही महत्वपूर्ण क्षण है। मैं स्कूल में पढ़ाई के साथ-साथ एक्टिविटीज और बहुतसारी ऐसी बातें अपने जीवन में सीख कर जा रही हूं जो मुझे लाइफ में हेल्पफुल होंगी। 

स्टूडेंट्स ने जोशीले अंदाज में उछाली हैट, गाया ग्रेजुएशन गीत
आईटीएम ग्लोबल स्कूल में आयोजित ग्रेजुएशन सेरेमनी ‘सोलीमनिटास-2026 के अवसर पर ग्रेड-5 के स्टूडेंट्स ने ग्रेजुएशन गीत प्रस्तुत किया। वहीं सीनियर ग्रेड के स्टूडेंट्स जब हाथ में सर्टिफिकेट थामे, ग्रेजुएशन गाउन पहने स्टेज पर कॉन्फिडेंस के साथ मुस्कुरा रहे थे तो उनके पैरेंट्स भी स्वयं को गर्वित महसूस कर रहे थे। उनकी मासूमियत और उत्साह देखते ही बन रहा था। ग्रेड केजी ;म्ल्3ध्ज्ञळध्न्ज्ञळद्ध, ग्रेड-5, ग्रेड-8, ग्रेड-10, ग्रेड-12 (सत्र 2025-2026) के स्टूडेंट्स को उनके एजुकेशन का एक फेज पूरा करने के लिए अतिथियों द्वारा उन्हें ग्रेजुएशन सर्टिफिकेट प्रदान किए गए। इसका उद्देश्य उत्साह, गर्व और उपलब्धियों के बीच भविष्य की उपलब्धियों के लिए अधिक जिम्मेदारी व कर्तव्यनिष्ठता का एहसास कराना था। वहीं सर्टिफिकेट पाकर ग्रेजुएट स्टूडेंट्स के चेहरे खिल उठे और उन्होंने पूरे जोश व मस्ती में अपनी-अपनी हैट हवा में उछालकर इन लम्हों को यादगार बना दिया।

     

posted by Admin
4

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->