कांग्रेस पार्षद व एमआईसी मेम्बर कांग्रेस कार्यालय व पार्टी कार्यक्रमों से दूर क्यों?

(विनय अग्रवाल)
ग्वालियर। ग्वालियर नगर निगम के कांग्रेस पार्षदों का संभवतः अपने आला नेताओं व पार्टी से मोहभंग हो गया है। इसी कारण कांग्रेस के कार्यक्रमों में यह पार्षद शिरकत नहीं करते और न ही कांग्रेस कार्यालय की सीढ़ियां चढ़ते हैं। पिछले काफी समय से कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी से लेकर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह व अन्य नेता जब भी ग्वालियर में आये हैं और कांग्रेस के कार्यक्रम में शामिल भी हुये, लेकिन उसमे कांग्रेस के पार्षदों ने हाजिरी नहीं लगाई हैं।
बताया जाता है कि कांग्रेस के पार्षदों के पार्टी कार्यक्रमों के प्रति बेरूखी की शिकायत आलाकमान को भी है, लेकिन आलाकमान अभी तक इन कांग्रेस पार्षदों का रवैये सुधार नहीं पाया हैं। ग्वालियर में कांग्रेस के कुल पार्षद शुरू में 28 थे, अब आज की तारीख में 23 पार्षद कांग्रेस के बचे हैं, लेकिन यह 23 पार्षद भी कांग्रेस के कार्यक्रमों में शामिल नहीं होते। जिससे कांग्रेस नेता हैरान है। सूत्रों के मुताबिक स्वयं कांग्रेस अध्यक्ष को भी कई पदाधिकारी इस बाबत शिकायत कर चुके हैं। कांग्रेस अध्यक्ष भी जानबूझकर बर्र के छत्ते में हाथ नहीं देना चाहते। लेकिन भोपाल मुख्यालय इस बात को लेकर चिंतित है, उसकी पार्षदों के प्रति नाराजगी भी है।
एमआईसी मेम्बर भी नहीं आते 
कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस के नाम पर मजे कर रहे एमआईसी मेम्बर भी कभी कांग्रेस कार्यालय नहीं आते। जिस कारण कांग्रेस से जुड़े कार्यकर्ता क्या जिला कांग्रेस के नेता भी परेशान हैं, उनके निगम से संबंधित काम भी नहीं हो पाते। कांग्रेेस कार्यकर्ता अपने पार्षदों के यहां जाते हैं तो उनसे पराये जैसा व्यवहार करते है। 
महापौर भी नहीं आई 
महापौर डा. शोभा सतीश सिकरवार भी कांग्रेस कार्यालय नहीं आती। हालांकि उनके पति विधायक डा. सतीश सिंह सिकरवार हर कार्यक्रम में पहुंचते है और कांग्रेस के बड़े नेताओं के आगमन पर भी बाकायदा कार्यालय में हाजिरी लगाते है और कार्यकर्ताओं के काम भी करते हैं। महापौर डा. शोभा सतीश सिकरवार के बारे में कांग्रेस नेताओं का स्पष्ट कहना है कि उनके पैर में तकलीफ है और वह सीढ़ियां नहीं चढ़ सकती। इसी कारण वह कार्यालय नहीं आ पाती, क्योंकि कांग्रेस कार्यालय में लिफ्ट भी नहीं है। वैसे यहां बता दें कि डा. शोभा सतीश सिकरवार लगातार शहरभर में सक्रिय रहती है और कांग्रेस के कार्यक्रमों में भी आ जा रही है। उनका कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भी लगाव है, यहीं कारण यह है कि उनकी लोकप्रियता का ग्राफ भी लगातार बढ़ा है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष से लेकर आला नेता भी उनकी तारीफ कर चुके हैं। 

posted by Admin
19

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->