स्वच्छता को लेकर हमें स्वभाव बदलने की आवश्यकता : पूर्व सभापति बघेल

ग्वालियर  स्वच्छता हम सभी की प्राथमिकता है, हम अपने घर, गाड़ी, ऑफिस को जिस प्रकार साफ रखते है, उसी प्रकार अपने शहर को भी साफ रखना हमारा फर्ज है। यह बात नेहरू पार्क में आयोजित स्वच्छता संवाद में वार्ड 46 के पार्षद कपिल शर्मा ने कही। इस अवसर पर पूर्व सभापति गंगाराम बघेल गणमान्य नागरिक मौजूद थे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पार्षद कपिल शर्मा ने कहा कि स्वच्छता हमारी रोजमर्रा की आदत में शामिल है, बस फर्क इतना है कि शहर को घर की तरह नहीं समझते हैं। उन्होंने कहा कि हम सभी पढे लिखे लोग अपना कचरा सडक, नदी, तालाब में फेंक देते हैं। पूर्व सभापति गंगाराम बघेल ने कहा कि स्वच्छता को अपना कर हम अपने देश को फिर से सुंदर बना सकते हैं। उन्होंने कहा कि स्वच्छता हमारे खून में है, हमारे आचरण में है, बस हमने उसका स्वरूप बिगाड दिया है। हमारे देश में नदी, पेड, पृथ्वी सभी को पवित्र मानकर पूजा जाता है, फिर जिसे हम पूजते हैं हम वहां गंदगी कर रहे हैं, हमें अपने स्वभाव को बदलने की आवश्यकता है। 
संवाद के दौरान किडीज कॉर्नर स्कूल के प्राचार्य नायक ने कहा कि स्वच्छता हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है, स्वच्छता एक संस्कार है, जो  हमें सभी बच्चों में डालने की आवश्यकता है। हम अपने विद्यालय के माध्यम से भी बच्चों के अंदर स्वच्छता की आदत डालने का कार्य कर रहे हैं।स्वच्छता संवाद के दौरान अनेक क्षेत्रीय नागरिकों द्वारा अपने अपने विचार रखे गए तथा स्वच्छता को लेकर अनेक सुझाव भी दिए गए।  

posted by Admin
30

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->